Yaad Shayari in Hindi उन लोगों के लिए है जो किसी अपने की यादों में खोए रहते हैं और अपने दिल की बात शायरी के जरिए कहना चाहते हैं। जब कोई खास इन्सान पास नही होता तो उसकी बहुत याद आती है ऐसे में इन्सान क्या करे । ऐसे में एक आसान तरीका है उसको आप याद शायरी भेजो ।
ऐसे ही जज़्बातों को खूबसूरत शब्दों में बयां करने के लिए हम आपके लिए लाए हैं सबसे बेहतरीन याद शायरी हिंदी में, जिसमें आपको प्यार की याद, दर्द भरी याद शायरी की यादें, और दिल को छू जाने वाली इमोशनल शायरी पढ़ने को मिलेगी।
Yaad Shayari in Hindi
कैसे बदल लूँ ये आदत मैं अपनी,
कि मुझे तुझे याद करने की आदत हो गई है !

तनहाई में इतना क्यों याद आती हो,
थोड़ा मुझे चैन से भी सो लेने दिया करो !
दिल अब बस तुझे ही चाहता है,
तेरी यादों में ये खो जाता है,
लग गई है इसमें इश्क़ की आग ऐसी,
की तेरे होंठों को चूमने को दिल चाहता है !

वो दिल ही क्या तेरे मिलने की जो दुआ न करे,
मैं तुझ को भूल के ज़िंदा रहूँ ख़ुदा न करे !
आज बारिश में चलते वो पानी याद आया,
साथ मे तेरे वो भीगना याद आया,
बस यू ही खो गया था पुरानी यादों में आज मै,
बस उन पुरानी यादों मे वो बिछड़ा प्यार याद आया !

अजीब है ये दिल न तुझे भूलता है,
और न तुझे याद करना चाहता है !
मुलाकातें न सही थोड़ी बात ही कर लो,
दुआओं में ही सही थोड़ा याद ही कर लो !

तेरी याद ने मेरा बुरा हाल कर दिया,
तन्हा मेरा जीना मुहाल कर दिया,
सोचा जो अब तुम्हे याद न करुँ,
तो दिल ने धडकने से इन्कार कर दिया !
तेरी यादों की चादर ओढ़कर सोता हूँ
मेरे ख्वाबों की दुनिया में खो जाता हूँ !

वो जिसकी याद मे हमने खर्च दी जिन्दगी अपनी,
वो शख्श आज मुझको गैर कह के चला गया !
याद शायरी हिंदी
दिल में आप हो और कोई खास कैसे होगा,
यादों में आपके सिवा और कोई पास कैसे होगा !

यादों के सहारे ही जी लेते हैं हम,
वर्ना कब के बिखर जाते जैसे रेत के कण !
ऐसा नहीं है कि दिन नहीं ढलता या रात नहीं होती,
सब अधूरा सा लगता हैं जब तुमसे बात नही होती !

वो फिर मुझे याद आने लगे हैं,
जिन्हे भूलने में जमाने लगे हैं !
कब मुस्कुराया था मैं, याद नहीं आता,
तुझे याद आया था मैं, याद नहीं आता !

न जाने ऐसी कौन सी दौलत है तेरे लहजे में
जब भी बात करते हो तो दिल खरीद लेते हो !
यादें वही खूबसूरत होती हैं,
जो दर्द देकर भी दिल को सुकून दें।
तू एक बार पलट कर तो देख तेरा इंतजार आज भी है
बेशक तुमसे बात ही नहीं होती लेकिन प्यार आज भी है !
तुम्हारी यादों का सहारा है,
वरना ये दिल बहुत तन्हा है !
ये वक्त तेरी यादों में हैं,
ये दिल मुझसे संभलता नहीं,
कैसे जिऐगें तेरे बगैर पूरी जिन्दगी,
एक पल तेरे बिना गुजरता नहीं !
तुमसे बात न हो तो पल पल याद करते है हम,
तुम्हारी कसम तुम्हे बहुत प्यार करते है हम्म !

पूछा किसी ने कि याद आती है उसकी,
मैं मुस्कुराया और बोला तभी तो जिंदा हूँ।
तेरे बिना ज़िंदगी सुनसान सी लगती है,
तेरी यादों का बोझ हर पल दिल पर रहता है,
खुशियों के बीच भी ये दिल हमेशा तन्हा रहता है !
कुछ वादे टूट जाते हैं बस बातें रह जाती हैं
मिलने वाले बिछड़ जाते हैं और यादें रह जाती हैं !
Miss You Shayari in Hindi
तेरी हँसी की गूंज अब भी दिल में रहती है,
हर लम्हा तेरी याद में खो जाता है,
तू दूर होकर भी हर पल मेरे पास रहती है !
तेरी यादों में खोकर ये दिल सुकून पाता है,
हर सांस में तेरा ही नाम आता है !
वो लम्हे वो बातें आज भी दिल को सताते हैं,
तेरे बिना हर खुशी अधूरी सी लगती है,
यादों में ही सही, तू अब भी मेरे साथ है !
तुझे याद करना और न करना ये बस में नही,
दिल और दिमाग तो तेरे नाम का जप करता है !
आपसे दूर रहकर यह मोहब्बत और बढ़ रही है
ये मीलों की दूरी मुझे आपके और करीब ला रही है !
तेरे खवाबों में नही दिखते हम कभी
कियोकि आपकी यादे हमे सोने कहा देती है !
तुझे मेरी याद कभी-कभार आती होगी,
पर मुझे तेरी याद पल-पल सताती है !
यादें वो मेहमान हैं,
जो बिन बुलाए आती हैं,
और बिना जाए मार जाती हैं !
बहुत लोग मिले थे जिंदगी के सफर में,
पर वो सबसे अलग थे जो किस्मत में नही थे !
उसके सिवा कुछ नहीं इस दिल में,
अब उसको भी भुला दूँ तो याद क्या रखूं !
दुनिया तेरे वजूद को करती रही तलाश,
हमने तेरे ख्याल को दुनिया बना लिया !
हमने कब कहा वो सख्श हमारा हो जाए,
बस इतना दिख जाए आंखो का गुजारा हो जाए !
मुहब्बत नाम है जिसका वो ऐसी कैद है यारो,
के उमरें गुजर जाती हैं सजा पूरी नहीं होती !
Shayari on Yaadein
अगर नफरत थी तो कह देते हमसे,
गैरों से मिलकर दिल जलाना जरूरी था !
वही फिर मुझे याद आने लगे है,
जिन्हें भूलने में जमाने लगे थे !
समझा दो अपनी यादों को,
वो बिना बुलाए पास आया करती हैं,
आप तो दूर रह कर सताते हो मगर,
वो पास आकर रुलाया करती हैं !
तेरी यादें ही तो हैं,
जो आज भी दिल को जिंदा रखती हैं !
बहुत याद आती है तुम्हारी,
जब खुद से भी बात नहीं होती !
दिल आज भी तेरी यादों के सहारे,
खुद को जिंदा महसूस करता है !
जब बहुत याद आती है तुम्हारी,
तो खामोशी भी शोर मचाती है !
उसकी याद आई है साँसों जरा आहिस्ता चलो,
धड़कनों से भी मोहब्बत में खलल पड़ता है !
काश दिल की आवाज़ में इतना असर हो जाए,
हम याद करें उनको और उन्हें ख़बर हो जाए !
याद रखते हैं हम आज भी उन्हें पहले की तरह,
कौन कहता है फासले मोहब्बत की याद मिटा देते हैं !
किसी की यादों को रोक पाना मुश्किल है,
रोते हुए दिल को मनाना मुश्किल है,
ये दिल अपनों को कितना याद करता है,
ये कुछ लफ़्ज़ों में बयां कर पाना मुश्किल है !
क्यूँ करते हो मेरे दिल पर इतना सितम,
याद करते नहीं तो याद आते क्यूँ हो !
अहसास मिटा,तलाश मिटी, मिट गई उम्मीदें भी,
सब मिट गया पर जो न मिट सका वो है यादें तेरी !
ख्यालों का क्या है,
आते है चले जाते हैं,
असली दर्द तो यादें देती है !
तेरी याद में हर रात दिल से एक,
अनकहा सवाल जरूर निकल आता है !
अपनी दास्तां मुझे याद आने लगती है,
जब भी किसी के करीब होने लगता हूँ !
हर बीती बात याद बनकर,
आज भी दिल के करीब बैठी है !
कैसा लगा आपको यह Yaad Shayari in Hindi पोस्ट, आपको किसी खास की यादों, अधूरे प्यार और दिल के जज़्बातों को बयां करने वाली सबसे खूबसूरत शायरी मिलेगी, जिसे आप आसानी से शेयर कर सकते हैं। ऐसे ही और शायरी पढने के लिए आप हमारी वेबसाइट sukoonshayari.com पर आ सकते हैं ।
FAQ
Q1. याद शायरी का उपयोग क्यों करते हैं?
याद शायरी का उपयोग लोग अपने किसी खास इंसान की याद, जुदाई के दर्द और दिल की भावनाओं को खूबसूरत शब्दों में व्यक्त करने के लिए करते हैं।
Q2. याद शायरी किसके लिए लिखी जाती है?
याद शायरी आमतौर पर प्रेमी, प्रेमिका, दोस्त, पति, पत्नी या किसी ऐसे खास इंसान के लिए लिखी जाती है जिसकी कमी दिल को महसूस होती है।
Q3. क्या याद शायरी सिर्फ दुख भरी होती है?
नहीं, याद शायरी सिर्फ दुख भरी नहीं होती। इसमें प्यार, अपनापन, मीठी यादें और दिल को छू लेने वाली भावनाएं भी शामिल होती हैं।