True Love Shayari in Hindi | सच्चे प्यार की शायरी

सच्चा प्यार सिर्फ एक एहसास नहीं होता, बल्कि वो दिलों के बीच ऐसा गहरा रिश्ता होता है जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता । इसी लिए हम आपके लिए True Love Shayari in Hindi का एक बेहद खुबसूरत और दिल को छू लेने वाला कलेक्शन लाये हैं । इस पोस्ट में आपको मिलेंगी ऐसी शायरियाँ जो सच्चे प्यार, दिल की बात और मोहब्बत की खूबसूरती को बेहद खास अंदाज़ में पेश करती हैं । अगर आप भी अपने किसी खास इंसान के लिए सच्चे प्यार की शायरी ढूंढ रहे हैं, तो यहाँ दी गई True Love Shayari आपके प्यार को और भी खास बना देगी ।

True Love Shayari

चाहत में डूब जाने को दिल करता है,
उसे गले से लगाने को दिल करता है,
उसकी आखें हैं या कोई दरिया हैं,
इनमे डूब जाने को दिल करता है !

True Love Shayari
True Love Shayari

बहुत खूबसूरत वो रातें होती हैं,
जब तुम से दिल की बातें होतीं हैं !

 

कुछ तो खास हैं उनमें,
यूँ ही इतनी प्यारी नहीं लगती हैं वो हमें !

True Love Shayari Hindi
True Love Shayari Hindi

तू मिले या ना मिले ये मेरे मुकद्दर की बात है,
सुकून बहुत मिलता है तुझे अपना सोचकर !

 

मोहब्बत की राहों में मै भी चल पड़ा हूँ
सच्चे इश्क की तलाश में निकल पड़ा हूँ
कोई मुझसे भी पूछले हाले दिल हमारा
कबसे इंतज़ार में उनके राहों में खड़ा हूँ !

True Love Shayari Hindi
True Love Shayari Hindi

काश मेरी जिंदगी में भी वो दिन आये,
मैं खोलूँ अपनी आँखे और तू नज़र आये !

 

दिल क्या जाँ भी निसार करता हूँ
आशिकी मै तुमसे बेसुमार करता हूँ
मेरी चाहत यूं ही नहीं बदनाम है,
हद से गुजर के तुझसे प्यार करता हूँ !

Beautiful True Love Shayari in Hindi
Beautiful True Love Shayari in Hindi

मैं वहां जाकर भी मांग लूं तुझे,
कोई बता दे कुदरत के फैसले कहां होते है !

 

दिल इस कदर किसी पर मरने लगा है,
खुद से ज्यादा उसको प्यार करने लगा है,
बेखबर हो गया है नशे में चूर हो गया है,
उसकी आँखों के समन्दर में उतरने लगा है !

 

लोग मुझसे मेरी खुशी का राज पूछते है,
कहो तो बता दू तुम्हारा नाम !

True Love Shayari in Hindi
True Love Shayari in Hindi

मेरी जिंदगी तेरे साथ शुरू तो नहीं हुई,
पर ख्वाहिश है खत्म तेरे साथ ही हो !

Beautiful True Love Shayari in Hindi

मुझे लाखों की जरूरत नहीं है,
तुम करोड़ों में एक हो,
मुझे लाखो की जरुरत नहीं है,
तुम करोडो में एक हो !

 

तू मिला तो मुझे फिर से जीने की चाह मिली,
तेरे बिना जिंदगी की हर राह अधूरी सी लगी !

True Love Shayari New
True Love Shayari New

सच्चे प्यार का कोई मोल नहीं,
ये तो दिल से दिल का रिश्ता है,
जिसे पाया है जिसने जीवन में,
वो सबसे खुशनसीब फ़रिश्ता है !

 

लोग मुझसे मेरी खुशी का राज पूछते है,
कहो तो बता दू तुम्हारा नाम !

Beautiful True Love Shayari in Hindi
Beautiful True Love Shayari in Hindi

सच्चा प्यार किस्मत वालों को मिलता है,
जो दिल से निभाया जाए वही असली रिश्ता होता है !

 

सच्चा प्यार कभी बदलता नहीं,
ये तो हर हाल में साथ चलता है,
चाहे वक्त अच्छा हो या बुरा,
ये हर मुश्किल से टकराता है !

New True Love Shayari
New True Love Shayari

सच्चे प्यार की ये पहचान है
कितना भी लड़ झगड़ ले,
फिर भी एक दूजे की जान होते हैं !

 

तेरी यादों का सहारा है मुझे हमेशा यार,
तेरे प्यार की चाहत है दिल में बसी हर बार !

New True Love Shayari
New True Love Shayari

तेरे इश्क़ की बारिश में भीगना है मुझे,
ये सूखी मोहब्बत से अब मन भर सा गया है !

 

कर दो कोई ज़ुल्म मुझ पर,
मैं हर वक़्त तुझ ही में खोया रहूं
क्या करूँगा जाग कर इस दुनियां में,
मैं कहीं तुझ ही में सोया रहूं !

 

तू मेरा दिल, तू मेरी जान है,
तू ही मेरी सच्ची पहचान है,
तुझसे ही रोशन मेरी ये जिंदगी,
तू ही मेरा सच्चा प्यार है !

 

तेरे बिना दिल को चैन नहीं आता,
तेरी याद हर पल सताती है,
सच्चा प्यार वही होता है,
जो दूर रहकर भी पास नजर आता है !

New True Love Shayari

तेरे इश्क़ का असर है दिल पे ऐसा,
तेरे बिना जीना मुश्किल लगता है वैसा,
सच्चे प्यार में वफ़ा होती है हमेशा,
तेरी मोहब्बत ही मेरी ज़िंदगी का रस्ता जैसा !

 

कितना चाहते हैं तुमको,
ये कभी कह नही पाते,
बस इतना जानते हैं,
की तेरे बिना रह नही पाते !

 

दुआओ में मांग हम चुकें है तुझे,
कुबूल होने का इंतज़ार हमे उम्र भर रहेगा !

 

वो मेरा कभी नही हो सकता तो क्या हुआ,
क्या इतनी सी बात के लिए मै उसे चाहना छोड़ दूं !

 

हम तो मोहबत के नाम से भी अनजान थे,
एक शख्स की चाहत ने पागल बना दिया !

 

अगर दूरियों से फर्क ना पड़े, तो समझ जाना,
बहुत नजदीक हो तुम !!

 

सच्ची मोहब्बत कभी खत्म नहीं होती
वक़्त के साथ खामोश हो जाती है !!

 

अमल से भी मांगा वफा से भी मांगा,
तुझे मैंने तेरी रज़ा से भी मांगा,
न कुछ हो सका तो दुआ से भी मांगा,
कसम है खुदा की खुदा से भी मांगा !

 

तुम्हारी आँखों में डूब कर,
दुनिया को भूल जाना चाहता हूं,
तुम्हारे दिल की हर धड़कन में,
खुद को बसाना चाहता हूं !

 

निखर जाती है मेरी मोहब्बत,
तेरी आजमाइश के बाद,
सवरता जा रहा है ये इश्क,
तेरी हर फरमाइश के बाद !

 

चलो माना हमें इश्क़ का इज़हार नहीं आता,
पर दिल की बातें समझने का हुनर तुममें भी है !

 

उसे पत्थर भी पसंद है,
उसे बादल से भी प्यार है,
वो बहती नदी सी चंचल है,
सब पंछी उसके यार है !

 

कितना चाहते हैं तुमको,
ये कभी कह नहीं पाते,
बस इतना जानते हैं,
की तेरे बिना रह नहीं पाते !

 

मोहब्बत में नशा तेरे इंतजार का है,
इस दिल में नशा तेरे दीदार का है,
ना होश में ला मुझे मदहोश ही रहने दे,
मेरे इन नैनो में नशा तेरे प्यार का है !

सच्चे प्यार पर शायरी

तेरे सिवा किसी और का ख्याल नहीं आता,
जैसे मेरे दिल में अब बस तू ही बसा है !

 

एक अरसा बीत गया है तुम्हें चाहते हुए
पर तुम आज भी बेखबर हूं कल की तरह !

 

यह तेरी मोहब्बत का कितना खूबसूरत एहसास है,
अब तो हर पल यही लगता है कि तू मेरे आस-पास है !

 

तेरे इश्क मुझे बदनाम हो जाने दे
ये कहानी अब सरे आम हो जाने दे
मै तुझे जी भरके चाहूं मेरे सनम,
चाहत में जो भी हो अंजाम हो जाने दे !

 

जिस तरह मैंने तुझें चाहा है,
कोई और चाहे तो बेशक भूल जाना मुझे !

 

मेरे ख्वाब तुम सजा दो आके तन्हा रातों को,
कुछ तो अहसास हो दिल के जज्बातों को,
हर पर तुम्हारे ख्याल में खाती जा रही हूँ
सुनलो कभी कर इस दिल की बातों को !!

 

इंतजार, इजहार, और याद , सब किया मैने,
तुमसे क्या बताऊं कितना प्यार किया मैने !!

 

तू मिले या ना मिले, ये मुक़द्दर की बात है,
सुकून तो तुझसे मिलने के इंतजार में भी है !

 

तेरी हँसी मेरी खुशी है,
तेरा दर्द मेरा ग़म है,
तुझसे मिलकर ही जाना मैंने,
सच्चा प्यार क्या होता है !

 

यह भी पढ़ें:
Romantic Shayari for Wife

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह True Love Shayari in Hindi का खूबसूरत और दिल को छू लेने वाला कलेक्शन जरूर पसंद आया होगा। यहाँ हर एक शायरी के जरिए आप अपने सच्चे प्यार और मोहब्बत के खूबसूरत एहसास को अपने किसी खास इंसान तक आसानी से पहुँचा सकते हैं। अगर आपको ये True Love Shayari पसंद आई हो, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं और इस पोस्ट को अपने दोस्तों और अपने खास इंसान जैसे अपनी प्रेमिका/प्रेमी के साथ शेयर करना न भूलें।

सच्चा प्यार क्या है?

सच्चा प्यार वह होता है जिसमे एक दुसरे को बीना आप रह नही सकते सच्चा प्यार दिल से होता है न की एक दुसरे को देख के जिसमें एक व्यक्ति दूसरे को बिना किसी शर्त के उसके गुणों और कमियों सहित पूरी तरह स्वीकार करता है। इसमें स्वार्थ, दिखावा नहीं होता, बल्कि सच्चाई, विश्वास और सम्मान होता है। सच्चे प्यार में दोनों एक-दूसरे की खुशी में खुश रहते हैं, दुख में साथ खड़े रहते हैं और हर परिस्थिति में एक-दूसरे का सहारा बनते हैं। यह ऐसा रिश्ता होता है जो समय के साथ कमजोर नहीं, बल्कि और मजबूत होता है, और दोनों को बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करता है।

Leave a Comment