Dosti Shayari in Hindi | सच्ची दोस्ती पर शायरी जो दिल को छू जाए

इस पोस्ट में हम शेयर कर रहे हैं सच्ची दोस्ती पर शायरी, ऐसी शायरी जो आपको अपने पुराने दोस्तों को याद करने पर मजबूर कर दे। दोस्ती का मतलब सिर्फ दोस्त बनाना नहीं होता, बल्कि दोस्ती का मतलब होता है एक सच्चा साथी, जो आपके हर सुख-दुख में साथ दे। एक सच्चा दोस्त आपको कभी धोखा नहीं दे सकता। एक सच्चे दोस्त पर आप आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं । एक दोस्त को आप हर बात शेयर कर सकते हैं जो आप अपने माता-पिता, भाई, बहन से भी नही कर सकते ।

इस पोस्ट में हमने ढेर सारी Dosti Shayari in Hindi शेयर की है। जब भी आपको अपने दोस्तों की याद आए, तो यह शायरी अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करना। और हमें भरोंसा है आपके दोस्तों को यह शायरी जरुर पसंद आएगी ।

Dosti Shayari in Hindi

अगर दोस्ती का रंग कोई होता,
तो तू और मैं, सबसे गहरा रंग होते !

dosti shayari
dosti shayari

हर दोस्त, हर दिन, दोस्ती का साथ हो,
तेरे साथ हो तो जिंदगी में हर चीज सही हो !

 

सच्ची दोस्ती में वो दौलत है,
जिसे मिल जाए वह अमीर हो जाता है !

Dosti Shayari Hindi Main
Dosti Shayari Hindi Main

अपनी जिंदगी के अलग असूल है,
यार‬‬ की खातिर तो कांटे भी कबूल है !

 

दोस्ती में है जो सच्ची,
वही तो दिल से दिल का रिश्ता है !

 

कभी हंसाती है, कभी रुलाती है,
मिल जाए तो जिंदगी खूबसूरत बनाती है,
ये दोस्ती रिश्ता मजबूत बनती है !

Dosti Shayari Pic
Dosti Shayari Pic

यारी वो नहीं जो कभी साथ देती है,
यारी वो है जो हर हाल में साथ रहती है !

 

सच्चे दोस्तो को,
सुख दुख की पहचान होती है,
तभी तो जमाने में दोस्ती महान होती है !

Dosti Shayari
Dosti Shayari

सच्ची दोस्ती पर शायरी

सची दोस्ती क्या होती है एक सच्चा दोस्त ही बता सकता है क्युकी सच्चे दोस्त बहुत कम लोगों की किस्मत में होते हैं सच्चा दोस्त आपकी हर मुस्किल में साथ देता है आपके काम आता हैं सच्ची दोस्ती में बहुत ताकत होती है । एक सच्चा दोस्त आपको कभी भी धोका नही देता और आपसे बहुत प्यार करता है ।

सच्ची दोस्ती लकीरों की मोहताज नहीं,
जिसे निभाने का हुनर आता है,
वही दोस्त खास होता है !

 

सच्चा दोस्त वही जो हर दर्द में मुस्कुराए,
अपनी तकलीफें भूलकर भी तेरा साथ निभाए !

Gigri Dost Shayari
Jigri Dost Shayari

देखकर जिसको सुकून मिलता,
जिसके होने से जूनून मिलता,
एक दोस्त ही है इस जमाने में,
जब भी मिलता है मुस्करा के मिलाता !

 

तेरी दोस्ती मेरी दुनिया है,
तेरे बिना सब सुना-सुना है !

Friendship Shayari
Friendship Shayari

ज़िंदगी में दोस्ती नहीं,
दोस्ती में ज़िंदगी होती है !

 

तेरी दोस्ती का सफर यूं ही चलता रहे,
हर मोड़ पर तेरा साथ मिलता रहे !

Sachi Dosti Shayari
Sachi Dosti Shayari

दोस्तों के बगैर मेरा ये जहान,
मेरा जहान थोड़ी हैं,
और दोस्त तेरा मजबूरी में काम आना,
ये दोस्ती में ऐहसान थोड़ी हैं !

 

स कदर जीने में मजा आ रहा है,
जिन्दगी के सारे सवाल हल हो गए है,
तेरे संग गुजरे हैं जो खुशियों भरे पल,
अब हकीकत के महल हो गए हैं !

 

जब भी मिलते, खुले दिल से मिलते हैं,
कमीने दोस्त भी बड़ी मुश्किल से मिलते हैं,
हर बार हर बात में ऊँगली करते,
पीठ के पीछे मेरे घर में चुगली करते हैं !

Dosti Shayari
Dosti Shayari

दोस्तो के बिना जिंदगी मुश्किल लगती है,
दोस्तो के साथ होने से ही जिंदगी में खुशी मिलती है !

 

ना तुम दूर जाना ना हम दूर जाएंगे,
अपने-अपने हिसाब से दोस्ती को निभाएंगे !

 

सच्चे दोस्तो को सुख दुख की पहचान होती है,
तभी तो जमाने में दोस्ती महान होती है !

Friendship Dosti Shayari

दोस्ती का रिश्ता अनमोल होता है,
ये हर दिल के लिए खास तोहफा होता है,
जो भी निभा ले सच्ची मोहब्बत से,
उसके लिए खुदा का दिया हुआ रास्ता होता है !

Friendship Dosti Shayari
Friendship Dosti Shayari

दोस्ती सिर्फ नाम का रिश्ता नहीं होता,
दोस्ती कभी झूठा किस्सा नहीं होता,
ये दिलों से दिलों का मिलन होता है,
जो हर किसी को नसीब नहीं होता !

 

कौन कहता है की मुझ में कोई कमाल रखा है,
मुझे तो बस कुछ दोस्तो ने संभाल रक्खा है !

 

जिंदगी में कुछ दोस्त खास बन गए,
मिले तो मुलाकात और बिछड़े तो याद बन गए !

 

रब से मैं एक ही फरियाद करता हूँ,
तेरी यारी को मैं दिल से याद करता हूँ !

Dosti Par Shayari
Dosti Par Shayari

स्कूल के दोस्त कितने भी कमीने हो,
स्कूल बंद होने के बाद उनकी याद बहुत आती है !

 

सच्ची दोस्ती का कोई मोल नहीं होता,
ये रिश्ता कभी भी गोल नहीं होता,
दिल से निभाओ तो ये अनमोल बन जाता,
वरना ये बस कहने का बोल नहीं होता !

 

दिल पर आए हुए इल्ज़ाम से पहचानते हैं,
लोग अब मुझे तेरे नाम से पहचानते हैं !

 

सच्ची दोस्ती में वो दौलत है,
जिसे मिल जाए वह अमीर हो जाता है !

New Dosti Images
New Dosti Images

एक जैसे दोस्त सारे नही होते,
कुछ हमारे होकर भी हमारे नहीं होते,
आपसे दोस्ती करने के बाद महसूस हुआ,
कौन कहता है तारे जमीन पर नहीं होते !

 

हर चीज़ बदलती हुई अच्छी लगती है,
मगर दोस्त हमेशा पुराने ही अच्छे लगते है !

 

दोस्ती में दोस्त,
दोस्त का खुदा होता है,
महसूस तब होता है जब वो जुदा होता है !

Friendship Dosti Shayari
Friendship Dosti Shayari

तेरी दोस्ती भी इश्क की तरह है,
साला चढ़ने के बाद उतरी ही नही !

 

दोस्ती हर खुशी की वजह बन जाती है,
हर मुश्किल को आसान बना जाती है,
दोस्त अगर हो साथ सदा,
तो दुनिया भी जन्नत नज़र आती है !

 

दोस्ती नाम है सुख-दुख की कहानी का,
दोस्ती राज है सदा ही मुस्कुराने का,
ये कोई पल भर की पहचान नहीं है,
दोस्ती वादा है उम्र भर साथ निभाने का !

Dosti Par Shayari

सच्चे दोस्त कभी गिरने नहीं देते,
ना किसी की नजरों से ना किसी के कदमों में !

Dosti Yaari Shayari
Dosti Yaari Shayari

जब दोस्त पीछे छूट जाते हैं,
तो राहें अपनी ही मंजिल से अजनबी लगने लगती हैं !

 

सच्ची दोस्ती वो होती है,
जो हर किसी के पास नहीं होती,
लेकिन जिसके पास होती है,
वो इंसान ही खास बन जाता है !

 

तेरी दोस्ती के चक्कर में मेरा टाइम खराब हो गया,
अब ना नौकरी मिली, ना कोई इज़्ज़त बची !

Dosti Par Shayari
Dosti Par Shayari

कुछ दोस्ती अधूरी रह जाती हैं,
पर उनकी यादें कभी नहीं मिटती !

 

लड़कों की दोस्ती भी फीकी है,
तेरी यारी सबसे अनोखी है !

 

सच्ची दोस्ती मिलना भी तक़दीर होती है,
बहुत कम लोगों के हाथ में ये लकीर होती है !

 

दोस्ती में तेरा नाम सबसे ऊपर,
क्योंकि तू है मेरी लाइफ की सुपरस्टार !

Dosti Wali Shayari
Dosti Wali Shayari

जरूरी नही की हमेशा बात होती रहे,
जरूरी नही की हमेशा मूलाकात होती रहे,
जरूरत ये है कि हम जहाँ भी रहे,
हमें एक दूसरे की याद आती रहे !

 

सच्चे दोस्त आइने की तरह होते हैं,
जो आपकी हर अच्छाई और बुराई दिखाते हैं !

Dosti Par Shayari
Dosti Par Shayari

लोग कहते हैं कि इतनी दोस्ती मत करो,
कि दोस्ती दिल पर सवार हो जाए
हम कहते हैं कि दोस्ती इतनी करो,
कि दुश्मन को भी तुमसे प्यार हो जाए !

 

कोण कहता है की दोस्ती बराबर वालों में होती है,
सुबह के गम शाम को पुराने लगते है !

 

दुश्मनों की जफ़ा का ख़ौफ़ नहीं,
दोस्तों की वफ़ा से डरते हैं !

 

तुझमें और मुझमें फर्क है सिर्फ इतना,
तेरा कुछ कुछ हूँ मैं, और मेरा सब कुछ है तू।

 

हमारी दोस्ती एक दूजे से ही पूरी है,
वरना रास्ते के बिना तो मंज़िल अधूरी है !

 

न कोई गिला करता हूँ न शिकवा करता हूँ,
तुम सलामत रहो बस यही दुआ करता हूँ !

 

तेरी मेरी दोस्ती इतनी खास हो,
की दुनिया कहे काश ऐसा दोस्त मेरे पास हो !

Attitude Dosti Shayari

दोस्त वो है जो खामोशियों में भी समझ जाए,
और एटीट्यूड में भी मज़ा दे !

Attitude Dosti Shayari
Attitude Dosti Shayari

दोस्ती में कोई कंपटीशन नहीं,
बस एटीट्यूड और मस्ती का मेल है !

 

दोस्ती में एटीट्यूड जरूरी है,
वरना मज़ा आधा रह जाता है !

 

हमारे दोस्त और हमारा एटीट्यूड,
दोनों ही सुपरहिट हैं !

 

सच्ची दोस्ती में एटीट्यूड मिठास बन जाता है,
और रिश्ते मजबूत !

 

दोस्ती की ताकत एटीट्यूड में है,
जो सही दोस्त है वही साथ रहता है !

Attitude Dosti Shayari
Attitude Dosti Shayari

कौन कहता है कि दोस्ती बराबरी में होती है,
सच तो ये है दोस्ती में सब बराबर होते है !

 

मेरे दोस्तों की पहचान इतनी मुशिकल नहीं,
वो हँसना भूल जाते हैं मुझे रोता देखकर !

 

मुझ पर दोस्तों का प्यार,
यूँ ही उधार रहने दो बड़ा हसीन है ये कर्ज़
मुझे कर्ज़दार रहने दो !

 

दोस्ती से बड़ी कोई चाहत नही है,
दोस्ती से बड़ी कोई इबादत नही है,
जीवन में एक सच्चा दोस्त मिल जाए
फिर हमें जिंदगी से कोई शिकायत नही है !

 

वो यारों की मस्ती,
वो शाम याद आती है,
कह दो वक्त से लौट आये फिर,
अब तो बस हमारी जान ये जाती है !

 

दोस्त होते हैं जिंदगी में
तो हर कमी पूरी हो जाती है,
बिना दोस्तों के तो,
ये जिंदगी अधूरी हो जाती !

 

टूटे हौसले को जो दोबारा से उड़ान दे
वही सच्चा दोस्त खास होता है !

 

सारे रिश्तों से ज्यादा प्यारी होती है वो दोस्ती,
जिसमें दिल बिना कुछ कहे सब जान लेता है !

 

मैंने तो सिर्फ थोडा सा वक्त माँगा था,
पर उन्होंने ने तो पूरी जिंदगी ही दे दी !

 

ऐ दोस्त अब क्या लिखू तेरी तारीफ़ में,
बड़ा खास है तू मेरी जिंदगी में !

 

दोस्त से ज्यादा ना कोईं उलझ़ता है,
ना दोस्त से ज्यादा कोईं समझ़ता हैं !

 

तुझे अपनी कीमत का अंदाज़ा न होगा,
पर तुझे पाकर इस जहां में सबसे खुशनसीब हम होंगे !

 

बिना मतलब उंगली करना छोड दो,
वरना किसी दिन मुफ्त इलाज हो जायेगा !

 

किसी के बाप से डरना खून में नहीं है,
जहाँ जाते है मूछे तान के रहते है !

 

मैं अपने घर वालो की नही सुनता,
और तुम्हे लगता है मैं तुम्हारी सुनूंगा !

Beautiful Dosti Shayari

जब मोहब्बत हाथ छोड़ देती है,
तब दोस्त ही कदम से कदम मिलाकर चलते हैं !

Beautiful Dosti Shayari
Beautiful Dosti Shayari

दोस्ती सच्ची होनी चाहिए,
पक्की तो सड़क भी होती है !

 

चाहे साथ हो या ना हो,
दोस्ती जताई नहीं निभाई जाती है !

 

साथ तो सभी ने बातें हैं जो बिना स्वाद के,
साथ देखा वह सच्चा दोस्त कल आता है !

 

सारे रिश्तों से ज्यादा प्यारी होती है,
वो दोस्ती, जिसमें दिल बिना कुछ कहे सब जान लेता है !

 

दोस्ती की मिसाल है हमारी कहानी,
तू ही मेरा सच्चा दोस्त मेरा साथी मेरा हमदर्द है।

 

जिस गली में मेरे दोस्त रहते हैं,
वहां पर दुश्मन भी सर झुका कर चलते हैं !

 

सुबह की किरण खिड़की से आई
तेरी यादें संग खुशबू लाई
ऐ दोस्त, तेरा दिन शुभ हो,
हर खुशी तेरे साथ हो !

 

जो दोस्त हैं वो माँगते हैं सुलह की दुआ,
दुश्मन ये चाहते हैं कि आपस में जंग हो !

 

मेरा ज़मीर बहुत है मुझे सज़ा के लिए,
तू दोस्त है तो नसीहत न कर ख़ुदा के लिए !

 

ज़िद हर इक बात पर नहीं अच्छी,
दोस्त की दोस्त मान लेते हैं !

 

जिंदगी तो अकेले भी गुजारी जा सकती है दोस्त,
पर जहां तू ना हो वो दुनिया किस काम की !

 

सच्चे दोस्त वो होते हैं जो जिंदगी की किताब में,
हर पन्ने पर नाम लिखते हैं,
वक्त चाहे जैसा भी हो,
उनका प्यार कभी कम नहीं होता है !

 

दोस्ती वो एहसास है,
जो हर दर्द को मुस्कान बना देता है,
जिसके साथ हर सफर आसान लगे,
वही दोस्त जिंदगी की पहचान होता है !

 

 

दोस्ती क्या है?

दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो खून से नहीं, दिल से बनता है। दोस्ती वो रिश्ता है जिसमें सच्चाई, भरोसा, प्यार और अपनापन सबसे ज्यादा मायने रखता है। सच्चा दोस्त वही होता है जो हर हाल में आपके साथ खड़ा रहे आपकी हेल्प करे जब आप मुस्किल में हो चाहे खुशी का समय हो या मुश्किलों का दौर एक सच्चा दोस्त हर समय आपके साथ खड़ा रहता है ।

सच्चा दोस्त कौन होता है?

सच्चा दोस्त वह अनमोल उपहार है जो सुख-संपत्ति में आपका साथ तो देता ही है, साथ ही विपत्ति और दुख के समय एक ढाल बनकर भाई से भी बढ़कर खड़ा रहता है। सच्चा दोस्त आपसे आपके परिवार वालो से भी ज्यादा प्यार करता है वह निस्वार्थ भाव से आपकी भलाई चाहता है और आपके जीवन को सही दिशा देता है।

FAQ

Q1. दोस्ती क्या है?

दोस्ती विश्वास, सम्मान, और निस्वार्थ प्रेम का एक पवित्र भावनात्मक बंधन है, जो सुख-दुख में साथ निभाता है।

Q2. दोस्ती शायरी क्या होती है?

दोस्ती शायरी वह शायरी होती है जो सच्ची दोस्ती, प्यार, भरोसे और यारी के खूबसूरत एहसास को शब्दों में बयां करती है। यह दिल के करीब होती है और दोस्तों के रिश्ते को खास बनाती है।

Q3. दिल छू लेने वाली दोस्ती शायरी क्या होती है?

दिल छू लेने वाली दोस्ती शायरी वह होती है जो दोस्ती के गहरे एहसास, भरोसे और यादों को बहुत ही खूबसूरती से बयान करती है। ऐसी शायरी अक्सर सबसे खास दोस्त के लिए शेयर की जाती है।

Q4. दोस्ती पर सबसे अच्छी शायरी क्या है?

  1. तेरी दोस्ती मेरी दुनिया है,
    तेरे बिना सब सुना-सुना है !

  2. दोस्ती में दोस्त,
    दोस्त का खुदा होता है,
    महसूस तब होता है जब वो जुदा होता है !

Leave a Comment