किसी की तारीफ़ करना केवल शब्दों का खेल नहीं, बल्कि दिल की भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करने का एक तरीका है। जब किसी की मुस्कान, आँखें, सादगी या स्वभाव दिल को छू तो उसकी तारीफ करना तो बनता है और जब बात आपकी girlfrind या boyfriend की हो तो और भी मजा आता है तारीफ करने में तारीफ शायरी रिश्तों को और भी खास बना देते हैं। इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं सबसे बेहतरीन Tareef Shayari in Hindi जिन्हें आप अपने प्यार, दोस्त, जीवनसाथी या किसी खास इंसान के साथ साझा कर सकते हैं।
तारीफ़ शायरी सिर्फ प्रेमियों के लिए ही नहीं होती, बल्कि यह हर उस व्यक्ति के लिए है जिसकी वहज से आपकी ज़िंदगी और बेहतर बनाती है। सही शब्दों में की गई सच्ची तारीफ़ किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है और रिश्तों में मिठास घोल सकती है।
Tareef Shayari in Hindi
आंखें मुझसे चुरा कर जब मुस्कुराती हो तुम,
सुंदर को और ज्यादा सुंदर बना देती हो तुम !

कुछ तो यारो जिक्र करो उनकी बाहों की कयामत का,
सिमटते हैं जब भी हम उनमें तो एहसास होता है जन्नत का !
कितने तारे हैं आसमान में पर चांद जैसा कोई नहीं,
और कितने चेहरे हैं इस जमीन पर तेरे जैसा कोई नहीं !
तेरा चेहरा सुहाना लगता है,
अब चांद भी पुराना लगता है !

इन्ही को सुकून इन्ही को कहर लिखा है,
हमने तेरी आंखों को खूबसूरत शहर लिखा है !
उनकी एक मुस्कराहट ने हमारे होश उड़ा दिए
हम होश में आ ही रहे थे की वो फिर मुस्कुरा दिए !
आंखों में उनकी हमने क्या क्या देखा,
कभी कातिल देखा तो कभी खुदा देखा !

तुमको लिख पाना कहाँ मुमकिन है,
इतने खूबसूरत तो लफ्ज़ भी नहीं मेरे पास !
Tareef Shayari for Beautiful Girl
ज़िन्दगी का सबसे खूबसूरत ख्याल हो तुम,
इश्क़ और इबादत दोनों में बेमिसाल हो तुम !
ना जाने तू किस कदर मेरे दिल पे छाई है,
मैंने हर तारीफ में सिर्फ तेरी ही बाते सुनाई है !

बेहद खूबसूरत गजल हो तुम,
तुम्हे हर पल गुनगुनाता हूं मैं !
हज़ारों गुलाब है महफिल में,
पर मेरे वाला गुलाब सबसे खूबसूरत है !
बहुत खूबसूरत है पूरी कायनात,
फिर भी तेरे ख़्याल से खूबसूरत कुछ भी नहीं !
धीरे से लबों पर उतरा ये सवाल,
वो ज्यादा खुबसूरत है या उसका ख्याल !

यूँ ना निकला करो आज कल रात को,
चाँद छुप जायगा देख कर आप को !
आपकी खूबसूरती ने तो हमें कायल कर दिया,
ना चाहते हुए भी आपके प्यार में घायल कर दिया !
धीरे से लबों पर उतरता है सवाल,
क्या तू खूबसूरत है या तेरा ख्याल !
समझ में आया लोग चाँद,
को खूबसूरत क्यों कहते हैं,
शायद मेरी तरह वो भी उसमे,
अपनी ही झलक देखते होंगे !
तुम हकीकत नही हो हसरत हो,
जो मिले ख्वाब में वही दौलत हो,
किस लिए देखती हो आइना,
तुम तो खुदा से भी ज्यादा खूबसूरत हो !
हजारों गुलाब है महफिल में,
पर मेरे वाला गुलाब,
सबसे खूबसूरत है !
Khubsurti Ki Tareef Shayari
तेरे नाम से शुरू हो हर दुआ मेरी,
तेरे बिना अधूरी लगे हर वफ़ा मेरी,
तू जो देख ले एक बार मुस्कुरा के,
जी उठे फिर से ये ख़ामोश सदा मेरी !
तेरी सूरत को देखने वाले,
सुना है कोई और नशा नहीं करता !

कितनी खूबसूरत हैं आँखें तुम्हारी,
बना दीजिये इनको किस्मत हमारी,
इस ज़िंदगी में हमें और क्या चाहिए
अगर मिल जाए मोहब्बत तुम्हारी !
पता नहीं लबों से लब कैसे लगा लेते है लोग,
तुमसे नजरे मिल जाए तो हमें होश नहीं रहता !
लोग मेरी शायरी की तारीफ कर रहे है,
लगता है दर्द अच्छा लिखने लगा हूं मैं !
इन्ही को सुकून इन्ही को कहर लिखा है,
हमने तेरी आंखों को खूबसूरत शहर लिखा है !
आंखों में तेरी कोई जादू जरूर है,
जो भी देख ले वो लड़खड़ाता जरूर है !

तुम खूबसूरत हो, जानती हो,
हम तारीफ ना करें, तो क्या करें,
आंखे कातिलाना हैं तुम्हारी, जानती हो,
हम जां निसार ना करें, तो क्या करें !
सुनो उस की तारीफ कुछ ऐसे है,
इक जहां हो जैसे उसकी मुठी मैं !
तेरी तारीफ़ में क्या कहूँ, लफ़्ज़ कम पड़ जाते हैं,
तू सामने आ जाए तो हम खुद ही खो जाते हैं !
तुमको लिख पाना कहाँ मुमकिन है,
इतने खूबसूरत तो लफ्ज़ भी नहीं मेरे पास !
बेहद खूबसूरत गजल हो तुम,
तुम्हे हर पल गुनगुनाता हूं मैं !
तुझे देखा तो लगा जैसे बहार आ गई,
सूनी ज़िंदगी में फिर से बहार आ गई
तेरे चेहरे की चमक ऐसी दिल में उतरी,
जैसे अँधेरी रात में चाँदनी उतर आई !
तेरी तारीफ मेरी शायरी में जब हो जाएगी,
चाँद की भी कदर कम हो जाएगी !
तेरी आँखों में जो जादू है, वह शब्दों में कहाँ,
तेरे चेहरे की चमक का कोई जवाब कहाँ,
तुझे देखकर दिल बस यही कहता है,
इतनी ख़ूबसूरती हर किसी के नसीब में कहाँ !
तेरा नाम लेते ही दिल में सुकून उतर आता है,
जैसे बारिश के बाद मिट्टी महक उठती है !
तुम खूबसूरत हो, जानती हो,
हम तारीफ ना करें, तो क्या करें,
आंखे कातिलाना हैं तुम्हारी, जानती हो,
हम जां निसार ना करें, तो क्या करें !
कोई फूल तुझ सा हसीन नहीं,
कोई चाँद तुझ सा रोशन नहीं,
सागर सी गहरी आँखें तेरी,
तुझ सा खूबसूरत कोई इस ज़मीं पर नहीं !
यह जो करती हैं जुल्फें तेरे चेहरे पर आकर,
पहरा छुपा देते हैं बादल जाकर चांद कोजरा !
Tareef Shayari New
इन्हें ही सुकून पर इन्हें ही कर लिखा है,
हमने तेरी खूबसूरत आंखों पर एक शहर लिखा है !
इश्क के फूल खिलते हैं तेरी खूबसूरत आँखों में,
जहाँ देखे तू एक नजर वहाँ खुशबू बिखर जाए !
कितने तारे हैं आसमान में पर चाँद जैसा कोई नहीं,
और कितने चेहरे हैं इस जमीन पर तेरे जैसा कोई नहीं !
तेरी अदाओं पर दिल हार बैठा हूँ,
तेरे हर लफ़्ज़ में प्यार पाता हूँ !!
देखे हँसी हैं सैकड़ों, लेकिन नहीं तेरा जवाब,
दिलबरी में अदा में नाज़ में अंदाज़ में !!
तेरी मुस्कान में कुछ ऐसा जादू है,
देखे जो तुझे, वही बस तेरा ही हो जाता है !
तू पास हो तो हर दिन खास लगता है,
तेरे बिना ये दिल उदास लगता है !
खूबसूरत हो तुम,
दिलकश मुस्कुराहट है तुम्हारी,
एक झलक पाकर ही,
धड़कने बढ़ जाती हैं हमारी !
उस जैसा कोई मासूम कहाँ होगा,
उस जैसा कोई हसीन भी कहाँ होगा !
क़यामत का रुख़ शहर को मोड़ देती है,
वो जब आरिज़ पे अपनी ज़ुल्फ़ें छोड़ देती है !
तेरी ख़ूबसूरती देखकर चाँद भी शर्माता है,
तू इतनी सुंदर है कि सूरज भी मुस्कुराता है !
दूसरों की नज़र में तुम कुछ भी थे,
पर मेरी नज़र में तुम किसी हूर से कम नहीं थे !
तुम्हारी हर अदा में एक अजीब सा नशा है,
तारीफ करूं क्या तुम्हारी,
पूरा वजूद ही खुदा की रज़ा है !
GF Ki Khubsurti Ki Tareef Shayari
किसी कली किसी गुल में किसी चमन में नहीं,
वो रंग है ही नहीं जो तेरे बदन में नहीं !
अपना चाँद सा चेहरा देखने की इजाज़त दे दो,
इस खूबसूरत शाम को और सजाने की इजाज़त दे दो !
झुकी झुकी सी निगाहों में अजब सा नूर है,
तारीफ में क्या कहें, आप खुद में एक फितूर हैं।
क्या ज़रूरत है तुम्हें सँवरने की,
तुम तो सादगी में भी कहर ढाती हो,
ये काजल, ये बिंदिया, ये झुमके,
ये तो बस तेरी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं !
उनकी आंखों में जो चमक है, वो किसी सितारे में कहाँ,
उनकी सादगी में जो बात है, वो पूरे शहर में कहाँ !!
चांद भी शर्मा जाए जब आप मुस्कुराते हैं,
अंधेरे भी रोशन हों जब आप करीब आते हैं !!
आसमान में सब पूछ रहे हैं,
कौन फिरता है चाँद सा चेहरा लिए !
वही चेहरा वही आँखें, वही रंगत निकले,
जब भी कोई ख़्वाब तराशु तेरी ही मूरत निकले !
निष्कर्ष Conclusion
उम्मीद है कि आपको Tareef Shayari in Hindi का यह शानदार संग्रह पसंद आया होगा। अगर इनमें से कोई शायरी आपके दिल को छू गई हो, तो उसे अपने खास इंसान के साथ ज़रूर शेयर करें और उनके चेहरे पर मुस्कान लाएँ।
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और नीचे कमेंट करके बताइए कि आपको कौन-सी शायरी सबसे ज्यादा पसंद आई ।