सुकून शायरी सिर्फ शब्दों का मेल नहीं, बल्कि दिल को छू जाने वाला एहसास है। जब ज़िंदगी की भागदौड़ और शोर मन को थका देती है, तब कुछ खूबसूरत अल्फ़ाज़ रूह को राहत देते हैं। सुकून शायरी वही एहसास है जो दिल को ठहराव, मन को शांति और चेहरे पर हल्की सी मुस्कान दे जाती है।
इन शायरियों में मोहब्बत की नरमी, यादों की मिठास छुपी होती है। अगर आप भी अपने सब्दो को गहराई से बयां करना चाहते हैं, तो Sukoon Shayari in Hindi आपके दिल की आवाज़ बन सकती है। इनके जरिये आप आपने दिल की आवाज को बयां कर सकते हैं आपको सुकून मिलेगा ।
Sukoon Shayari in Hindi
मिल जाता है सुकून उनकी तस्वीर देख कर,
कुछ शख्स हमारी जिंदगी में ऐसे भी होते हैं !

तेरा प्यार मिला तो हमने सुकून पाया,
हमने जीना सीखा जबसे तू जिंदगी में आया !
उनकी तस्वीर देखकर सुकून मिल जाता है,
हमारी जिंदगी में कुछ शख्स,
ऐसे भी होते हैं !
इस तरह हम सुकून को महफूज कर लेते हैं,
जब भी तन्हा होते हैं, तुम्हें महसूस कर लेते हैं !

सुकून तो बचपन में मिलता था,
अब तो तनहाई में कटती है जिंदगी !
सुकून की बात अब मत कर मेरे दोस्त,
वो बचपन वाला इतवार अब नहीं आता !

सुकून बस इतना चाहिए,
जितना दिल को जीने के लिए चाहिए !
पहली बार तुम्हे देखा,
और तुमसे हमें प्यार हो गया,
सुकून तो तब मिला,
जब आपने मुझसे पहली बार बात की !
लोग पूछते है क्या मिलता है,
तुझसे मिलकर मुझे मैं कहता हूँ सुकून !

किसी की मदद करके देखो,
सुकून का एहसास तब अधिक होगा !
सुकून अब महंगी चीज़ों में नहीं,
सच्चे रिश्तों में है !

सुकून वही है जो रात की नींद में मिले,
वरना दिन तो यूँ ही गुजर जाता है !
Sukoon Shayari 2 Line
सुकून की चाह में बहुत कुछ छोड़ना पड़ा,
तब जाकर दिल ने मुस्कुराना सीखा !

सुकून तब मिला जब खुद से दोस्ती कर ली,
वरना लोग तो सिर्फ ज़रूरत पर याद करते थे !
मेरी मोहब्बत मेरा प्यार हो तुम,
सुकून आँखों का दिल का क़रार हो तुम !

खुदा के दिल को भी सुकून आता होगा,
जब कोई गरीब चेहरा मुस्कुराता होगा !
सुकून मिलता है जब उनसे बात होती है,
हज़ार रातों में वो एक रात होती है,
निगाह उठाकर जब देखते हैं वो मेरी तरफ
मेरे लिए वही पल पूरी कायनात होती है !
तू पास नहीं पर एहसास तेरे पास होने का है,
सुकून ऐसा कि खुदा खुद मेरे पास है !
सुकून दिल को सदा जिस के नाम से आया,
वो आया भी तो किसी और काम से आया !
यु तो हर रोज रूबरू होते है चहेरे बहुत मुझसे,
लेकिन रूह को सुकून तब मिलता है
जिसमे मिले वो चेहरा तुम्हारा !
जबरदस्ती की नजदीकियों से,
सुकून की दूरियां ही अच्छी है !
सुकून ना खरीदा जा सकता है,
ना छीना जा सकता है !
सुकून अगर जिंदगी में चाहते हो तो सफर तनहाई में करना,
मार देगा जो जिस पर मरोगे बेहतर है खुद पर ही मरना !
Shayari on Sukoon
चलो थोड़ा सुकून की और चला जाए,
जो दिल दुखाते हैं उनसे दूर ही रहा जाए..!!
सुकून दिल को सदा जिस के नाम से आया,
वो आया भी तो किसी और काम से आया !
बहुत बड़ा है दुनिया का बाजार,
मगर यहां इक सुकून-ए-दिल की दुकान नही मिलती !
लोग पूछते है क्या मिलता है,
तुझसे मिलकर मुझे सुकून मिलता है !
ना जन्नत में, ना ख्यालों में,
ना ही किसी ख़ज़ाने में,
सुकून दिल को मिलता है हमें
तुमसे नज़रें मिलाने में !
सुकून की बात मत कर ऐ दोस्त,
बचपन वाला इतवार जाने क्यूँ अब नहीं आता !
क़रार दिल को सदा जिस के नाम से आया,
वो आया भी तो किसी और काम से आया !
न जाने रूठ के बैठा है दिल का चैन कहाँ
मिले तो उस को हमारा कोई सलाम कहे !
नाम होंटों पे तिरा आए तो राहत सी मिले,
तू तसल्ली है दिलासा है दुआ है क्या है !
सुकून दे न सकीं राहतें ज़माने की,
जो नींद आई तिरे ग़म की छाँव में आई !
उलझनों से दूर, खामोशी में खुद से मिलना,
बस यही तो है, दिल को सुकून से भरना !
जब सुकून नहीं मिलता दिखावे की बस्ती में,
तब खो जाता हूँ मेरे महाकाल की मस्ती में !
दिन भर की भागदौड़ के बाद, सुकून के कुछ पल,
चाय की चुस्की और पुरानी यादों के साथ निकलें !
यारो की बंदगी में मिल जाता हे दो पल का सुकून,
वरना परीशान कोन नहीं हे अपनी जिंदगी में !
जब दिल थक जाए सुकून की शायरी,
उसे फिर से जीने की प्रेरणा देती है !
लोग कहते हैं रातों को सो कर सुकून मिलता है,
हम वो वक़्त भी किसी की यादों में बिता देते हैं !
तुम मेरी बेचैनी हो या सुकून,
आज तक समझ नहीं पाया !
जब सबसे कुछ कहना हो, बिना शोर के,
सुकून दिखाई नहीं देता महसूस होता है !
यदि आपको हमारी यह सुकून शायरी पसंद आए तो आपको हम ऐसे ही और रोमांटिक और मजेदार शायरी यहां पर डेली पोस्ट करते हैं आप हमारी वेबसाइट sukoonshayari.com में आकर रोजाना चेक कर सकते हैं ।
सुकून क्या है?
सुकून का मतलब मन की शांति, राहत, और आंतरिक संतुष्टि है, जो किसी भी तरह की चिंता या शोरगुल के बिना महसूस होती है। यह एक ऐसा एहसास है जो तब मिलता है जब आप अपनी ज़िंदगी में संतुष्ट होते हैं, अपनी लड़ाइयाँ खुद जीत लेते हैं, और जो है उसके लिए शुक्रगुज़ार होते हैं। सुकून से रहना आजकल हर कोई पसंद करता है लेकिन इन्सान को मिलता नही है जिस इन्सान को आज के ज़माने में सुकून है उस से सुकी इन्सान कोई नही है । इस लिए पैसे के पीछे मत भागो सुकून मिलता जरुरी है ।