मतलबी रिश्ते शायरी उन रिश्तों की सच्चाई को बयां करती है जो सिर्फ अपने मतलब के लिए दुसरो का इस्तेमाल करते हैं । आज के समय में कई लोग साथ तो रहते हैं, लेकिन दिल से नहीं, सिर्फ मतलब के लिए रिश्ता निभाते हैं। जब उनका मतलब पूरा हो जाता है, तो वही लोग बदल जाते हैं। ऐसी ही भावनाओं, दर्द और टूटे भरोसे को शब्दों में बयां करने का काम करती है Matlabi Rishte Shayari जो आपको इस पोस्ट में देखने को मिलेंगे ताकि आप भी अपने मतलबी दोस्तों या रेस्तेदारो को भेज सको ।
Matlabi Rishte Shayari
रिश्तों की किताबों में लिखा नहीं था,
कि हर पन्ना मतलबी होगा !

बहुत तेज हो गए है लोग रिश्ते वही तक रखते है,
जहां तक मतलब होता है !!
दिल ने भरोसा किया, मगर जवाब में धोखा मिला,
मतलबी रिश्तों ने हमारी दुनिया हिला दी !!

कौन देता है उम्र भर का सहारा,
लोग तो जनाज़े में भी कंधे बदलते रहते है !
दिल के जख्म अब गहरे हो गए हैं,
मतलबी रिश्तों ने हर खुशी छीन ली।।

कुछ लोग पास आते हैं सिर्फ जरूरत के लिए,
फिर चले जाते हैं और दिल में जख्म छोड़ते हैं !
जो कभी अपना लगता था, वही अब पराया बन गया,
मतलबी लोगों ने दिल के खेल को जीत लिया !!

कुछ रिश्ते सिर्फ जरूरत के लिए होते हैं,
जहाँ प्यार नहीं, वहाँ सिर्फ फायदा होता है।
रिश्ता उसी से रखो,
जो इज्जत हो सम्मान दे,
मतलब की भीड़ बढ़ाने का,
कोई फायदा नहीं !
मजबूरियां सब पर हावी हो,
ये ज़रूरी तो नहीं,
कुछ रिश्ते बेहतर की तलाश में भी,
छोड़ दिए जाते हैं !
मतलबी रिश्ते शायरी
हर हँसी के पीछे कोई राज़ छुपा है,
मतलबी लोग दिल तोड़ने की राह खोजते हैं !
जिसे दूर जाना है जाने दिया करो,
रिश्तों में प्यार अच्छा लगता है मजबूरी नही !
लोग भी धोखेबाज और मतलबी ज़माने हैं,
पीड़ा ही मिलती हर कदम यहाँ,
जहाँ देखों भीड़ ही है मगर सब अनजाने हैं !
कुछ मतलबी लोग ना आते तो,
ज़िन्दगी उतनी बुरी भी नहीं थी !
रिश्तों में अब वो मिठास कहाँ,
हर कोई मतलब का ही यहाँ,
दिल से निभाए जो वो खास है,
बाकी तो बस दिखावे की बात है !
कल तक जो कहते थे हम तुम्हारे हैं,
आज वो ही कहते हैं हम तो बेगाने हैं !
हँसी छुपाती है दर्द और छल,
मतलबी रिश्तों ने सबकुछ बदल दिया !
तजुर्बा कहता है,
रिश्तों में फासला रखिए
ज्यादा नजदीकियां अक्सर दर्द दे जाती हैं !
मुझे क्या हक है कि किसी को मतलबी कहूँ,
मैं तो खुद अपने रब को मुसीबतों के वक्त,
याद करता हूँ !
रिश्तों का नूर तो मासूमियत से है,
ज्यादा समझदारियों से,
रिश्ते फीके पड़ने लगते हैं।
मतलबी लोग अब रिश्तों का नाम लेते हैं,
फायदा देखकर ही सलाम करते हैं !
दिल से निभाए तो लोग फायदा उठाते हैं,
और जब जरूरत पूरी हो जाए तो भुला देते हैं !
सड़कों की तरह काश ज़िन्दगी के रास्तों पर भी,
लिखा होता की आगे खतरनाक मोड़ है, सावधान रहें !
चेहरे पर मुस्कान, दिल में चालाकी,
यही है आजकल के रिश्तों की कहानी !
मतलब के रिश्ते रेत की तरह होते हैं,
पकड़ो तो भी हाथ से फिसल जाते हैं !
दिल से निभाए तो रिश्ते हैं सच्चे,
वरना सब मतलब के हैं पक्के,
जहाँ दिल की बात न हो,
वहाँ सिर्फ दिखावा ही सच्चा हो !
Rishte Shayari
प्यार भरे रिश्ते हर जगह पाये जाते हैं,
पर ये ठहरते वही हैं जहाँ विश्वास भरा हो !
हजारों से रिश्ता रखना कोई कमाल नहीं,
पर सच्चे रिश्ते को निभाना बेमिसाल है !
एक रिश्ते में दुनिया आती जाती रहती है,
फिर भी दोस्ती दिलों को मिला देती हैं,
वो दोस्ती ही क्या जिसमे नाराजगी ना हो,
पर सच्ची दोस्ती, दोस्तों को मना ही लेती हैं !
तजुर्बा यही कहता है,
रिश्तों में थोड़ा फासला रखना बेहतर है,
ज़्यादा नज़दीकियां अक्सर दर्द दे जाती हैं !
जब निभाने की नीयत ही न हो,
तो छोड़ जाने के सौ बहाने,
आसानी से मिल जाते हैं !
अब तो सबने रिश्ता तोड़ दिया हमसे,
क्योंकि हम उनके लायक ही नहीं रहे !
अपना लो जो जैसे है उसको वैसे ही,
अपने रिश्तों को निभाना आसान होगा !
दिल में आपकी जगह हम आपको दिखा नहीं सकते,
कुछ रिश्ते बहुत अनमोल होते हैं,
आपको हम समझा नहीं सकते !
मतलबी रिश्ते शायरी का यह पोस्ट कैसा लगा आपको कमेंट में अपनी राय जरुर दें यदि आपको अच्छा लगा तो अपने दोस्तों को शेयर जरुर करें इन शायरी को आप अपने सोशल मिडिया जैसे Whatsapp, Instagram और Facebook पर भी शेयर कर सकतें हैं ।