Maut Shayari in Hindi | अचानक मौत पर शायरी

इस दुनिया में जो भी आया है, उसे एक दिन इस दुनिया को छोड़कर जाना ही है, यही कड़वी मगर सच्ची हकीकत है। जब अपने बिछड़ जाते हैं, दिल टूट जाता है और तन्हाई हर पल सताने लगती है, तब इंसान अपने शब्दों में बयां करने के लिए शायरी का सहारा लेता है। Maut Shayari in Hindi उन लोगों के लिए है जो अपने दिल के दर्द, तन्हाई, और ज़िंदगी की सच्चाइयों को शायरी के जरिए महसूस करना चाहते हैं। इस पोस्ट में हमने मौत शायरी हिंदी में, दर्द भरी शायरी लाइन्स और दिल को छू लेने वाले अल्फ़ाज़ मिलेंगे, जिन्हें आप अपने स्टेटस या दोस्तों के साथ आसानी से शेयर कर सकते हैं।

Maut Shayari in Hindi

शिकायत मौत से नहीं अपनों से थी मुझे,
जरा सी आँख बंद क्या हुई वो कब्र खोदने लगे !

Maut Shayari in Hindi
Maut Shayari in Hindi

जरा चुपचाप तो बैठो कि दम आराम से निकले,
इधर हम हिचकी लेते हैं उधर तुम रोने लगते हो !

 

साँसें जब रुक जाएँगी आँखें मूँद जाएँगी,
मौत आहिस्ता से तुझको सुलाएगी !

Maut Shayari
Maut Shayari

मौत चुपचाप ले जाती है,
ज़िंदगी शोर मचाकर रुलाती है !

 

मौत आई तो खामोशी ने गले लगाया,
ज़िंदगी ने हर पल दिल को रुलाया !

Maut Shayari Hindi Main
Maut Shayari Hindi Main

छोड़ गया जो यादों का एक सिलसिला,
जिंदगी का सफर था एक अफसाना,
मौत ले गई जब सपनों का महल,
पर रोशन किया आसमान का कोना !

 

मौत से मिलकर शायद चैन मिले,
ज़िंदगी में तो बस बेचैनी है।

Maut Shayari
Maut Shayari

 

मौत एक सफ़र है शांतिपूर्ण,
ज़िंदगी एक राह है संघर्षपूर्ण !

 

ये मौत तेरी आगोश में एक दिन खो जायेंगे,
दो गज ज़मी ओढ़कर हम भी सो जायेंगे !

Maut Shayari Hindi Main
Maut Shayari Hindi Main

जिसकी याद में सारे जहाँ को भूल गए,
सुना है आजकल वो हमारा नाम तक भूल गए,
कसम खाई थी जिसने साथ निभाने की यारो,
आज वो हमारी लाश पर आना भूल गए !

मौत पर शायरी

मौत से डरना नहीं, डरना है अधूरी जिंदगी से,
जिसमें हम खो गए हैं और कोई याद नहीं।

 

एक दिन हम भी कफ़न ओढ़ जायेंगे,
सब रिश्ते इस जमीन के तोड़ जायेंगे,
जितना जी चाहे सता लो मुझको,
एक दिन रोता हुआ सबको छोड़ जायेंगे !

Maut Shayari
Maut Shayari

मौत का भी इलाज हो शायद,
ज़िंदगी का कोई इलाज नहीं !

 

मौत एक सच्चाई है
उसमे कोई ऐब नहीं,
क्या लेके जाओगे यारों,
कफ़न में कोई जेब नही !

Maut Shayari
Maut Shayari

मौत से डरते क्यों हो ये तो हक़ीक़त है,
बस रूह चली जाती है, मोहब्बत वहीं बाकी है।

 

हम तो यूँ ही चलते रहे ज़िंदगी की राहों में,
मौत मिली तो लगा कोई अपना मिला हो राहों में !

Maut Shayari Images
Maut Shayari Images

ज़िंदगी भर दौड़ते रहे ख्वाहिशों के पीछे,
मौत आई तो पता चला सफर ही आख़िरी था !

 

मरते हैं आरज़ू में मरने की,
मौत आती है पर नहीं आती !

 

मौत की दस्तक भी क्या अजीब होती है,
जिसे दुनिया छोड़ दे वही करीब होती है।

 

कौन कहता है,
कि मौत आई तो मर जाऊँगी,
मैं तो नदी हूँ समुंदर में उतर जाऊँगी !

 

तेरी यादों का दौर आज भी,
मुसलसल जारी है जिंदगी बीत रही है,
बस मौत की तैयारी है।।

 

मौत का भी इलाज हो शायद,
ज़िंदगी का कोई इलाज नहीं !

Maut Ki Shayari

हने को सदा दहर में आता नहीं कोई
तुम जैसे गए ऐसे भी जाता नहीं कोई !

 

चूम कर कफ़न में लपटे मेरे चेहरे को,
उसने तड़प के कहा,
नए कपड़े क्या पहन लिए, हमें देखते भी नहीं !

 

ऐ ज़िंदगी अब मेरा हिसाब मुनासिब कर दे,
मौत से मेरी मुलाक़ात करा दे !

 

ज़िन्दगी ने दर्द दिया तो झेल लिया,
मौत आई तो खुशी से उसे गले लगा लिया !

 

खामोश दिल में दर्द समाया है,
मौत का इंतजार सताया है,
जीवन की हर राह अब सूनी है !

 

मौत आए तो आए, हमें अब डर नहीं लगता,
ज़िंदगी ने जो जख्म दिए, उससे बड़ा कुछ नहीं लगता !

 

मौत तो नाम से यू ही बदनाम है हम,
वरना तकलीफ तो हमें Jindagi देती है।

 

नींद आएगी तो हम इस कदर सोएंगे कि,
हम को जगाने के लिए लोग रोएंगे !

 

मौत आई तो दुनिया कहेगी चला गया एक इंसान,
पर दिल में रह जाएँगी बस अधूरी सी कुछ पहचान !

 

मौत से क्या डर मिनटों का खेल है,
आफत तो जिंदगी है जो बरसो चला करती है !

 

कहते हैं मौत सबको बराबर कर देती है,
पर किसी के जाने का ग़म उम्रभर असर कर देता है !

 

जीने की वजह तक नहीं पूछी सारी उम्र किसी ने,
और मौत के दिन सबने पूछा की कैसे मरा !

 

उसकी नजरों के सामने मेरी मौत हो ऐ खुदा,
और मुझे छूने का हक बस सिर्फ उसे ना हो !

 

क्या कहूँ तुझे ख्वाब कहूँ तो टूट जायेगा,
दिल कहूँ, तो बिखर जायेगा,
आ तेरा नाम ज़िन्दगी रख दूँ,
मौत से पहले तो तेरा साथ छूट न पायेगा !

 

मौत माँगते है तो जिंदगी खफा हो जाती है,
जहर लेते है तो वो भी दवा हो जाती है,
तु बता ऐ ज़िन्दगी तेरा क्या करू
जिसको भी चाहा वो बेवफा हो जाती है !

 

हँसी मज़ाक मस्ती तो ठीक,
पीआर जरा रहना चाहिए बचके,
जिवन मिला तो मौत वी मिलेगी !

 

मौत ने तो दी है चैन की नींद हमें,
जिंदगी ने तो ताउम्र,
बस ख्वाबों के लिए जगाया है !

 

दौड़-धूप ज़िंदगी है, आराम है मौत,
एक मशक़्क़त, तो दूसरी खुली सौगात !

 

हुत रोया वो मेरे पास आ कर,
जब उसे अपनी गलती का एहसास हुआ,
चुप हम भी करा लेते अगर,
हमारे चेहरे पर कफ़न ना होता !!

 

जब मौत आए तो रोक ना पाएँगे हम,
ये ज़िंदगी के खेल हैं,
बस याद रखना दोस्तों, हमारी रूह दौड़ती हैं !

 

मौत आती है और चली जाती है,
लेकिन यादें हमेशा यहीं रहती हैं,
चलो इस खेल में खुद को खो दें,
और अपनी यादों को सदा याद रखें।

 

उम्मीद करते हैं कि यहाँ दी गई मौत शायरी आपको पसंद आई होगी और आपके दिल के जज़्बातों को शब्दों में बयां करने में मदद करेगी। अगर आपको यह शायरी कलेक्शन अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों, WhatsApp status, Instagram और Facebook पर जरूर शेयर करें।

Leave a Comment