Sukoon Shayari in Hindi | दिल को सुकून पहुचाने वाली शायरी

सुकून शायरी सिर्फ शब्दों का मेल नहीं, बल्कि दिल को छू जाने वाला एहसास है। जब ज़िंदगी की भागदौड़ और शोर मन को थका देती है, तब कुछ खूबसूरत अल्फ़ाज़ रूह को राहत देते हैं। सुकून शायरी वही एहसास है जो दिल को ठहराव, मन को शांति और चेहरे पर हल्की सी मुस्कान दे जाती है। सुकून शायरी आपके मन को सकारात्मक ऊर्जा देने के साथ-साथ जीवन के खूबसूरत पहलुओं को महसूस करने में मदद करेगी।
इन शायरियों में मोहब्बत की नरमी, यादों की मिठास छुपी होती है। अगर आप भी अपने सब्दो को गहराई से बयां करना चाहते हैं, तो Sukoon Shayari in Hindi आपके दिल की आवाज़ बन सकती है। इनके जरिये आप आपने दिल की आवाज को बयां कर सकते हैं आपको सुकून मिलेगा ।

Sukoon Shayari in Hindi

मिल जाता है सुकून उनकी तस्वीर देख कर,
कुछ शख्स हमारी जिंदगी में ऐसे भी होते हैं !

Sukoon Shayari in Hindi
Sukoon Shayari in Hindi

तेरा प्यार मिला तो हमने सुकून पाया,
हमने जीना सीखा जबसे तू जिंदगी में आया !

 

उनकी तस्वीर देखकर सुकून मिल जाता है,
हमारी जिंदगी में कुछ शख्स,
ऐसे भी होते हैं !

 

इस तरह हम सुकून को महफूज कर लेते हैं,
जब भी तन्हा होते हैं, तुम्हें महसूस कर लेते हैं !

Sukoon Shayari Hindi
Sukoon Shayari Hindi

सुकून तो बचपन में मिलता था,
अब तो तनहाई में कटती है जिंदगी !

 

सुकून की बात अब मत कर मेरे दोस्त,
वो बचपन वाला इतवार अब नहीं आता !

New Sukoon Shayari
New Sukoon Shayari

सुकून बस इतना चाहिए,
जितना दिल को जीने के लिए चाहिए !

 

पहली बार तुम्हे देखा,
और तुमसे हमें प्यार हो गया,
सुकून तो तब मिला,
जब आपने मुझसे पहली बार बात की !

 

लोग पूछते है क्या मिलता है,
तुझसे मिलकर मुझे मैं कहता हूँ सुकून !

Sukoon Shayari Hindi Main
Sukoon Shayari Hindi Main

किसी की मदद करके देखो,
सुकून का एहसास तब अधिक होगा !

 

सुकून अब महंगी चीज़ों में नहीं,
सच्चे रिश्तों में है !

Sukoon Shayari
Sukoon Shayari

सुकून वही है जो रात की नींद में मिले,
वरना दिन तो यूँ ही गुजर जाता है !

Sukoon Shayari 2 Line

सुकून की चाह में बहुत कुछ छोड़ना पड़ा,
तब जाकर दिल ने मुस्कुराना सीखा !

Sukoon Shayari
Sukoon Shayari

सुकून तब मिला जब खुद से दोस्ती कर ली,
वरना लोग तो सिर्फ ज़रूरत पर याद करते थे !

 

मेरी मोहब्बत मेरा प्यार हो तुम,
सुकून आँखों का दिल का क़रार हो तुम !

Sukoon Shayari in Hindi
Sukoon Shayari in Hindi

खुदा के दिल को भी सुकून आता होगा,
जब कोई गरीब चेहरा मुस्कुराता होगा !

 

सुकून मिलता है जब उनसे बात होती है,
हज़ार रातों में वो एक रात होती है,
निगाह उठाकर जब देखते हैं वो मेरी तरफ
मेरे लिए वही पल पूरी कायनात होती है !

 

तू पास नहीं पर एहसास तेरे पास होने का है,
सुकून ऐसा कि खुदा खुद मेरे पास है !

 

सुकून दिल को सदा जिस के नाम से आया,
वो आया भी तो किसी और काम से आया !

 

यु तो हर रोज रूबरू होते है चहेरे बहुत मुझसे,
लेकिन रूह को सुकून तब मिलता है
जिसमे मिले वो चेहरा तुम्हारा !

 

जबरदस्ती की नजदीकियों से,
सुकून की दूरियां ही अच्छी है !

 

सुकून ना खरीदा जा सकता है,
ना छीना जा सकता है !

 

सुकून अगर जिंदगी में चाहते हो तो सफर तनहाई में करना,
मार देगा जो जिस पर मरोगे बेहतर है खुद पर ही मरना !

Shayari on Sukoon

चलो थोड़ा सुकून की और चला जाए,
जो दिल दुखाते हैं उनसे दूर ही रहा जाए..!!

Shayari on Sukoon
Shayari on Sukoon

सुकून दिल को सदा जिस के नाम से आया,
वो आया भी तो किसी और काम से आया !

 

बहुत बड़ा है दुनिया का बाजार,
मगर यहां इक सुकून-ए-दिल की दुकान नही मिलती !

 

लोग पूछते है क्या मिलता है,
तुझसे मिलकर मुझे सुकून मिलता है !

Shayari on Sukoon In Hindi
Shayari on Sukoon In Hindi

ना जन्नत में, ना ख्यालों में,
ना ही किसी ख़ज़ाने में,
सुकून दिल को मिलता है हमें
तुमसे नज़रें मिलाने में !

 

सुकून की बात मत कर ऐ दोस्त,
बचपन वाला इतवार जाने क्यूँ अब नहीं आता !

 

क़रार दिल को सदा जिस के नाम से आया,
वो आया भी तो किसी और काम से आया !

 

न जाने रूठ के बैठा है दिल का चैन कहाँ
मिले तो उस को हमारा कोई सलाम कहे !

 

नाम होंटों पे तिरा आए तो राहत सी मिले,
तू तसल्ली है दिलासा है दुआ है क्या है !

 

सुकून दे न सकीं राहतें ज़माने की,
जो नींद आई तिरे ग़म की छाँव में आई !

 

उलझनों से दूर, खामोशी में खुद से मिलना,
बस यही तो है, दिल को सुकून से भरना !

सुकून के पल शायरी

जब सुकून नहीं मिलता दिखावे की बस्ती में,
तब खो जाता हूँ मेरे महाकाल की मस्ती में !

 

दिन भर की भागदौड़ के बाद, सुकून के कुछ पल,
चाय की चुस्की और पुरानी यादों के साथ निकलें !

 

यारो की बंदगी में मिल जाता हे दो पल का सुकून,
वरना परीशान कोन नहीं हे अपनी जिंदगी में !

 

गर उल्फत में होता सकूने-बसर,
हम वफ़ा के नाम पर कबका बिक गये होते !

 

जब दिल थक जाए सुकून की शायरी,
उसे फिर से जीने की प्रेरणा देती है !

 

किसी की मदद करके देखो,
सुकून का एहसास तब अधिक होगा !

 

मकान है पर थकान उतरती ही नहीं,
ये जिन्दगी जो सालों से बिखरी हुई है संवरती ही नहीं !

 

कितना सुकून मिलता है,
जब माँ को हम खुद अपने हाथ से खिलाते हैं !

 

लोग कहते हैं रातों को सो कर सुकून मिलता है,
हम वो वक़्त भी किसी की यादों में बिता देते हैं !

 

तुम मेरी बेचैनी हो या सुकून,
आज तक समझ नहीं पाया !

 

जब सबसे कुछ कहना हो, बिना शोर के,
सुकून दिखाई नहीं देता महसूस होता है !

 

हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं,
सबर में भी सुकून मिलता है कहीं !

 

सबर की चादर ओढ़ ली जब,
सुकून ने दिल को छू लिया तब !

 

चाय के बहाने खुद से मिल लेते हैं,
थोड़ा सा सुकून भी साथ ले लेते हैं !

Sukoon Status in Hindi

लोग पूछते है क्या मिलता है,
तुझसे मिलकर मुझे मैं कहता हूँ सुकून !

 

शहरों में कहां मिलता है वो सुकून जो गांव में था,
जो मां की गोदी और नीम पीपल की छांव में था !

Sukoon Status in Hindi
Sukoon Status in Hindi

थोड़ा सुकून भी जरूरी है जिन्दगी में,
ये जरूरतें तो कभी खत्म नहीं होती !

 

दिल ने कहा बस चुप रहो,
सुकून तभी मिलता है !

 

किसी और से दिल लगाते, तो हम भी सुकून पाते,
उसकी चाहत में यूँ सरेआम जलालत ना उठाते !

 

तेरे साथ ये लम्हा यही थम जाए
बस इतना सा सुकून मुझे मिल जाएं !

 

सादगी में जीना सीख लिया,
ज़िंदगी ने सुकून दे दिया !

 

जो बीत गया उसे जाने दो,
आज में सुकून ढूंढना सीखो !

 

जिस शख्स के पास बैठकर सुकून मिले,
उसे कभी मत जाने दो !

 

सुकून भरी ज़िंदगी जीना चाहते हो,
तो पहले खुद से सुलह कर लो !

 

सुकून वो नींद है जो बिना चिंता के आए
वो सुबह है जो मुस्कुराते हुए उठाए !

 

सुकून का मतलब है खुद से संतुष्ट होना,
दूसरों की परवाह किए बिना जीना।

 

सुकून क्या है?

सुकून का मतलब मन की शांति, राहत, और आंतरिक संतुष्टि है, जो किसी भी तरह की चिंता या शोरगुल के बिना महसूस होती है। यह एक ऐसा एहसास है जो तब मिलता है जब आप अपनी ज़िंदगी में संतुष्ट होते हैं, अपनी लड़ाइयाँ खुद जीत लेते हैं, और जो है उसके लिए शुक्रगुज़ार होते हैं। सुकून से रहना आजकल हर कोई पसंद करता है लेकिन इन्सान को मिलता नही है जिस इन्सान को आज के ज़माने में सुकून है उस से सुकी इन्सान कोई नही है । इस लिए पैसे के पीछे मत भागो सुकून मिलता जरुरी है ।

FAQ

Q1. सुकून देने वाली शायरी क्या होती है?

सुकून देने वाली शायरी वह शायरी होती है जिसे पढ़ के दिल को सुकून मिले ।

Q2. लोग सुकून शायरी क्यों पढ़ते हैं?

जब इंसान परेशान, उदास या अकेला महसूस करता है, तब सुकून शायरी उसके दिल को राहत देती है। यह मन को शांति और सकारात्मक एहसास देने का काम करती है।

Q3. क्या सुकून शायरी प्यार से जुड़ी होती है?

हाँ, कई सुकून शायरी प्यार, यादों और खास रिश्तों के एहसास को बहुत खूबसूरती से बयां करती हैं।

यदि आपको हमारी यह सुकून शायरी पसंद आए तो आपको हम ऐसे ही और रोमांटिक और मजेदार शायरी यहां पर डेली पोस्ट करते हैं आप हमारी वेबसाइट sukoonshayari.com में आकर रोजाना चेक कर सकते हैं ।

Leave a Comment