Maut Shayari in Hindi | अचानक मौत पर शायरी

इस दुनिया में जो भी आया है, उसे एक दिन इस दुनिया को छोड़कर जाना ही है, यही कड़वी मगर सच्ची हकीकत है। जब अपने बिछड़ जाते हैं, दिल टूट जाता है और तन्हाई हर पल सताने लगती है, तब इंसान अपने शब्दों में बयां करने के लिए शायरी का सहारा लेता है। Maut Shayari in Hindi उन लोगों के लिए है जो अपने दिल के दर्द, तन्हाई, और ज़िंदगी की सच्चाइयों को शायरी के जरिए महसूस करना चाहते हैं।

कई बार लोग अपने दर्द, अकेलेपन और मन की अनकही बातों को व्यक्त करने के लिए मौत शायरी का सहारा लेते हैं। या जब किसी का खास अपना कोई चला जाता है तब ये शायरियां न केवल भावनाओं को व्यक्त करती हैं, बल्कि जीवन के उस सच से भी रूबरू कराती हैं, जिससे कोई भी बच नहीं सकता। इस पोस्ट में हमने मौत शायरी हिंदी में, दर्द भरी शायरी लाइन्स और दिल को छू लेने वाले अल्फ़ाज़ मिलेंगे, जिन्हें आप अपने स्टेटस या दोस्तों के साथ आसानी से शेयर कर सकते हैं।

Maut Shayari in Hindi

शिकायत मौत से नहीं अपनों से थी मुझे,
जरा सी आँख बंद क्या हुई वो कब्र खोदने लगे !

Maut Shayari in Hindi
Maut Shayari in Hindi

जरा चुपचाप तो बैठो कि दम आराम से निकले,
इधर हम हिचकी लेते हैं उधर तुम रोने लगते हो !

 

साँसें जब रुक जाएँगी आँखें मूँद जाएँगी,
मौत आहिस्ता से तुझको सुलाएगी !

Maut Shayari
Maut Shayari

मौत चुपचाप ले जाती है,
ज़िंदगी शोर मचाकर रुलाती है !

 

मौत आई तो खामोशी ने गले लगाया,
ज़िंदगी ने हर पल दिल को रुलाया !

Maut Shayari Hindi Main
Maut Shayari Hindi Main

छोड़ गया जो यादों का एक सिलसिला,
जिंदगी का सफर था एक अफसाना,
मौत ले गई जब सपनों का महल,
पर रोशन किया आसमान का कोना !

 

मौत से मिलकर शायद चैन मिले,
ज़िंदगी में तो बस बेचैनी है।

Maut Shayari
Maut Shayari

 

मौत एक सफ़र है शांतिपूर्ण,
ज़िंदगी एक राह है संघर्षपूर्ण !

 

ये मौत तेरी आगोश में एक दिन खो जायेंगे,
दो गज ज़मी ओढ़कर हम भी सो जायेंगे !

Maut Shayari Hindi Main
Maut Shayari Hindi Main

जिसकी याद में सारे जहाँ को भूल गए,
सुना है आजकल वो हमारा नाम तक भूल गए,
कसम खाई थी जिसने साथ निभाने की यारो,
आज वो हमारी लाश पर आना भूल गए !

मौत पर शायरी

मौत शायरी इन्सान उस समय ढूँढता है जब कोई अपना खास हमसे दूर चला जाता हमें छोड़ के उसकी मौत हो जाती है उस वक्त इन्सान पागल सा हो जाता किसी से बात नही करता अकेला महसूस करता है और कुछ समझ नी पाता ऐसे समय में वह अपना दर्द दुसरो तक बयाँ नही कर पाता है उसी दर्द को हम शायरी के जरिये बयां कर सकते हैं इसी लिए हमने यह मौत पर शायरी लिखी हैं ।

मौत से डरना नहीं, डरना है अधूरी जिंदगी से,
जिसमें हम खो गए हैं और कोई याद नहीं।

 

एक दिन हम भी कफ़न ओढ़ जायेंगे,
सब रिश्ते इस जमीन के तोड़ जायेंगे,
जितना जी चाहे सता लो मुझको,
एक दिन रोता हुआ सबको छोड़ जायेंगे !

Maut Shayari
Maut Shayari

मौत का भी इलाज हो शायद,
ज़िंदगी का कोई इलाज नहीं !

 

मौत एक सच्चाई है
उसमे कोई ऐब नहीं,
क्या लेके जाओगे यारों,
कफ़न में कोई जेब नही !

Maut Shayari
Maut Shayari

मौत से डरते क्यों हो ये तो हक़ीक़त है,
बस रूह चली जाती है, मोहब्बत वहीं बाकी है।

 

हम तो यूँ ही चलते रहे ज़िंदगी की राहों में,
मौत मिली तो लगा कोई अपना मिला हो राहों में !

Maut Shayari Images
Maut Shayari Images

ज़िंदगी भर दौड़ते रहे ख्वाहिशों के पीछे,
मौत आई तो पता चला सफर ही आख़िरी था !

 

मरते हैं आरज़ू में मरने की,
मौत आती है पर नहीं आती !

Maut Shayari Hindi Main
Maut Shayari Hindi Main

मौत की दस्तक भी क्या अजीब होती है,
जिसे दुनिया छोड़ दे वही करीब होती है।

 

कौन कहता है,
कि मौत आई तो मर जाऊँगी,
मैं तो नदी हूँ समुंदर में उतर जाऊँगी !

 

तेरी यादों का दौर आज भी,
मुसलसल जारी है जिंदगी बीत रही है,
बस मौत की तैयारी है।।

 

माम उम्र जो हमसे बेरुखी की सबने,
कफन में हम भी अजीजो से मुँह छुपा के चले !

 

मौत का भी इलाज हो शायद,
ज़िंदगी का कोई इलाज नहीं !

Maut Ki Shayari

ऐ ज़िंदगी अब मेरा हिसाब मुनासिब कर दे,
मौत से मेरी मुलाक़ात करा दे !

Maut Ki Shayari
Maut Ki Shayari

हने को सदा दहर में आता नहीं कोई
तुम जैसे गए ऐसे भी जाता नहीं कोई !

 

चूम कर कफ़न में लपटे मेरे चेहरे को,
उसने तड़प के कहा,
नए कपड़े क्या पहन लिए, हमें देखते भी नहीं !

 

ज़िन्दगी ने दर्द दिया तो झेल लिया,
मौत आई तो खुशी से उसे गले लगा लिया !

Maut Ki Shayari
Maut Ki Shayari

खामोश दिल में दर्द समाया है,
मौत का इंतजार सताया है,
जीवन की हर राह अब सूनी है !

 

मौत आए तो आए, हमें अब डर नहीं लगता,
ज़िंदगी ने जो जख्म दिए, उससे बड़ा कुछ नहीं लगता !

 

ज़िंदगी बैठी थी अपने हुस्न पे फूली हुई
मौत ने आते ही सारा रंग फीका कर दिया !

 

रशाम ज़िंदगी का हिसाब ले जाती है,
और एक दिन चुपके से मौत किताब ले जाती है !

Maut Ki Shayari
Maut Ki Shayari

मौत की आहट हमें रोज़ सुनाई देती है,
बस जाने वाले की कमी बहुत सताती है !

 

मौत तो नाम से यू ही बदनाम है हम,
वरना तकलीफ तो हमें Jindagi देती है।

 

नींद आएगी तो हम इस कदर सोएंगे कि,
हम को जगाने के लिए लोग रोएंगे !

 

तेरी यादों को पसंद है मेरी आँखों की नमी,
हँसना भी चाहँ तो रुला देती है तेरी कमी !

Death Sad Shayari
Death Sad Shayari

लोगो को जीने दो,
वो एक दिन खुद ही मर जाएंगे !

 

मौत आई तो दुनिया कहेगी चला गया एक इंसान,
पर दिल में रह जाएँगी बस अधूरी सी कुछ पहचान !

 

मौत से क्या डर मिनटों का खेल है,
आफत तो जिंदगी है जो बरसो चला करती है !

Death Sad Shayari
Death Sad Shayari

कहते हैं मौत सबको बराबर कर देती है,
पर किसी के जाने का ग़म उम्रभर असर कर देता है !

 

जीने की वजह तक नहीं पूछी सारी उम्र किसी ने,
और मौत के दिन सबने पूछा की कैसे मरा !

Death Sad Shayari

जब किसी की death यानि मौत होती है तो इन्सान उदास रहने लगता है उसको कुछ भी अच्छा नही लगता है अपना कोई खास इंसान जब दूर जाता है तो बहुत बुरा लगता है ऐसे में इन्सान क्या करेगा उदासी के अलावा उसे कुछ समझ नही आता है इसी लिए हम यहाँ पर death sad shayari शेयर कर रहे हैं ताकि आप अपने दर्द को इनके जरिये बयां कर सको ।

उसकी नजरों के सामने मेरी मौत हो ऐ खुदा,
और मुझे छूने का हक बस सिर्फ उसे ना हो !

Death Sad Shayari
Death Sad Shayari

क्या कहूँ तुझे ख्वाब कहूँ तो टूट जायेगा,
दिल कहूँ, तो बिखर जायेगा,
आ तेरा नाम ज़िन्दगी रख दूँ,
मौत से पहले तो तेरा साथ छूट न पायेगा !

 

वक़्त की मार से डरता हूँ मैं,
मौत तेरा डर नहीं है मुझे !

 

मौत माँगते है तो जिंदगी खफा हो जाती है,
जहर लेते है तो वो भी दवा हो जाती है,
तु बता ऐ ज़िन्दगी तेरा क्या करू
जिसको भी चाहा वो बेवफा हो जाती है !

 

जिसमे जिंदगी लम्बी है वो उम्र मुझे नहीं चाहिए
तुम अगर साथ नहीं मेरे तो वो संसार मुझे नहीं चाहिए !

 

दर्द गूंज रहा दिल में शहनाई की तरह,
जिस्म से मौत की ये सगाई तो नहीं !

Maut Shayari Hindi Main
Maut Shayari Hindi Main

आता है कौन कौन तेरे गम को बांटने,
तू अपनी मौत की अफवाह उड़ा के देख !

 

कौन कहता है कि मौत आई तो मर जाऊँगा,
मैं तो दरिया हूँ समुंदर में उतर जाऊँगा !

 

जो लोग मौत को ज़ालिम क़रार देते हैं,
ख़ुदा मिलाए उन्हें ज़िंदगी के मारों से !

 

हँसी मज़ाक मस्ती तो ठीक,
पीआर जरा रहना चाहिए बचके,
जिवन मिला तो मौत वी मिलेगी !

Maut Shayari Hindi
Maut Shayari Hindi

मौत ने तो दी है चैन की नींद हमें,
जिंदगी ने तो ताउम्र,
बस ख्वाबों के लिए जगाया है !

 

दौड़-धूप ज़िंदगी है, आराम है मौत,
एक मशक़्क़त, तो दूसरी खुली सौगात !

 

हुत रोया वो मेरे पास आ कर,
जब उसे अपनी गलती का एहसास हुआ,
चुप हम भी करा लेते अगर,
हमारे चेहरे पर कफ़न ना होता !!

 

जब मौत आए तो रोक ना पाएँगे हम,
ये ज़िंदगी के खेल हैं,
बस याद रखना दोस्तों, हमारी रूह दौड़ती हैं !

Death Status Hindi

ये जो मेरी मौत पर रो रहे है,
अभी उठ जाऊँ तो जीने नहीं देंगे !

Maut Shayari
Maut Shayari

छोड़ दिया मुझको आज मेरी मौत ने यह कह कर,
हो जाओ जब जिंदा तो खबर कर देना !

 

मौत आती है और चली जाती है,
लेकिन यादें हमेशा यहीं रहती हैं,
चलो इस खेल में खुद को खो दें,
और अपनी यादों को सदा याद रखें।

 

हम जान फिदा करते, अगर वादा वफ़ा होता,
मरना ही मुकद्दर था, वो आते तो क्या होता !

 

एक दिन सबने जाना है कहाँ तक भागोगे,
मौत आएगी तुम कब तक जागोगे !

Maut Ka Intezar Shayari
Maut Ka Intezar Shayari

सुना है तुम लकीरें देखने का हुनर रखते हो,
हाथ देख कर बताना कि पहले तुम आओगे या मौत !

 

वो इतना रोई मेरी मौत पर मुझे जगाने के लिए
मैं मरता ही क्यूँ अगर वो थोड़ा रो देती मुझे पाने के लिए !

 

अब मौत से कह दो नाराजगी खत्म कर ले,
वो बदल गया है जिसके लिए हम जिंदा थे !

 

वादा करके और भी मुश्किल में डाला आपने,
ज़िंदगी मुश्किल भी अब मरना भी मुश्किल हो गया !

 

कितना दिल फरेब होगा वो मेरी मौत का मंज़र,
मुझे ठुकराने वाले मेरे लिए आँसू बहायेंगे !

 

कोई नहीं आएगा मेरी ज़िंदगी में तुम्हारे सिवा,
बस एक मौत ही है जिसका मैं वादा नहीं करता !

 

मौत तू तो जवाब दे,
लोगों की भीड़ में अकेला हूँ,
कम से कम तू तो मेरा हाथ थाम ले !

 

मौत किसी को नहीं पूछती, बस आ जाती है,
सांसें गिनती नहीं, बस खत्म हो जाती हैं !

 

मौत तेरा डर नहीं मुझको,
क्योंकि मारा है जीते जी अपनो ने मुझको !

 

पल पल मरना हमारे बस की बात नहीं ,
हम तो एक बार ही मर जाना पसंद करते हैं !

 

कौन कहता है कि मौत आई तो मर जाऊंगा,
मैं तो दरिया हूं समुंदर में उतर जाऊंगा !

Maut Ka Intezar Shayari

हर रोज़ जीते हैं बस एक उम्मीद के सहारे,
शायद आज खत्म हो जाए ये दर्द हमारे,
अब तो ज़िंदगी से कोई शिकायत भी नहीं,
बस मौत का इंतज़ार है बड़े प्यार से हमारे !

 

मौत से डर नहीं लगता अब हमें,
ज़िंदगी ने इतना सताया है,
कि हर रात आँखें बंद करते हुए,
उसके आने का इंतज़ार रहता है !

Maut Ka Intezar Shayari
Maut Ka Intezar Shayari

कभी सोचा था खुशियों का कारवां होगा,
हर तरफ प्यार का समां होगा,
पर किस्मत ने ऐसा मोड़ दिया,
अब मौत का ही इंतज़ार रह गया !

 

ज़िंदगी हर रोज़ नया ज़ख्म देती रही,
और हम मुस्कुराकर सहते रहे,
अब थक चुके हैं इस सफर से,
इसलिए मौत का इंतज़ार करते रहे !

 

ज़िंदगी का अंत मौत का आग़ाज़ है,
मरना है सबको, फिर जीवन का आग़ाज़ है !

 

तुमसे मोहब्बत करना मेरी ख़ता हो गई
मौत ही मेरी ज़िंदगी की सज़ा हो गई
मौत दुख दर्द भरी शायरी !

 

वफा सीखनी है तो मौत से सीखो,
जो एक बार अपना बना ले तो,
फिर किसी का होने नहीं देती !

Shayari Maut Ki

पता नहीं कौन सा जहर मिलाया था,
मोहब्बत में तुमने न जिंदगी अच्छी लगती हैं,
ना हीं मौत आती हैं !

 

हद तो ये है कि मौत भी तकती है दूर से हमें,
लेकिन उसको इंतजार है मेरी खुदकुशी का !!

 

मैं मौत की दुआ माँगता हूँ ख़ुदा से,
क़त्ल तो मेरा हर पल मेरे अपने ही करते हैं।

 

मौत तो बस एक आखिरी सफर है,
मुझे तो इस सफर के दर्द का इंतजार है !

 

तुम मेरी कब्र पे रोने मत आना,
मुझसे प्यार था ये कहने मत आना,
दर्द दो मुझे जब तक दुनिया में हूँ,
जब सो जाऊं तो मुझे जगाने मत आना !

 

दुनिया में सब कुछ अधूरा छूट गया,
बस नाम की एक लकीर रह गई !

 

उसकी नजरों के सामने मेरी मौत हो ऐ खुदा,
और मुझे छूने का हक बस सिर्फ उसे ना हो !

 

मौत तू तो जवाब दे,
लोगों की भीड़ में अकेला हूँ,
कम से कम तू तो मेरा हाथ थाम ले !

 

जिंदगी में इतनी भी क्या जल्दी थी,
कि रुककर मिलने का वक्त न मिला !

 

अपनी मौत भी क्या मौत होगी,
एक दिन यूँ ही मर जायेंगे तुम पर मरते मरते !

 

मौत एक ऐसी चीज़ है जो इन्सान को कभी भी और कहीं भी आ सकती है इसमें कोई दोराइ नही है यह जीवन के समाप्त होने की अवस्था है, जिसे प्राकृतिक (बुढ़ापा, बीमारी) या अप्राकृतिक (दुर्घटना) कारणों से जोड़ा जाता है । ऐसे में इन्सान मौत शायरी ढूंडता है । इन शायरी को इन्सान अपने दर्द को बयां करने के लिए इस्तेमाल करता है ।

FAQ

Q1. लोग मौत शायरी क्यों पढ़ते हैं?

कई लोग अपने दर्द, उदासी या टूटे दिल की भावनाओं को महसूस और करने दुसरो के साथ व्यक्त करने के लिए मौत शायरी पढ़ना पसंद तथा शेयर करना चाहते हैं।

Q2. मौत शायरी क्या होती है?

Maut Shayari ऐसी शायरी होती है जिसमें दर्द, जुदाई, अकेलापन, टूटे हुए जज़्बात और जिंदगी-मौत के एहसास को शब्दों में बयान किया जाता है।

Q3. क्या Maut Shayari दिल का दर्द कम करती है?

कई लोगों को शायरी पढ़ने से अपने जज़्बात व्यक्त करने और मन हल्का करने में मदद मिलती है। लेकिन दिल का दर्द कम होगा ये जरुरी नही ।

उम्मीद करते हैं कि यहाँ दी गई मौत शायरी आपको पसंद आई होगी और आपके दिल के जज़्बातों को शब्दों में बयां करने में मदद करेगी। अगर आपको यह शायरी कलेक्शन अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों, WhatsApp status, Instagram और Facebook पर जरूर शेयर करें।

Leave a Comment