जब किसी अपने से दिल टूटता है, तो इंसान अंदर से पूरी तरह बिखर जाता है। उस दर्द को हर कोई खुलकर कह नहीं पाता, इस लिए हम शायरी के जरिये अपनी दिल की बात को बयाँ करते हैं । जिन्हें दिल टूटने के बाद अक्सर कहना मुश्किल हो जाता है। जब कोई अपना दूर हो जाता है, भरोसा टूट जाता है या प्यार अधूरा रह जाता है, तब दिल में छिपे दर्द को व्यक्त करने के लिए शायरी सबसे खूबसूरत माध्यम बन जाती है। कई बार शब्दों में वह ताकत होती है जो दिल के दर्द को हल्का कर देती है। इसलिए लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शायरी का सहारा लेते हैं। इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं Broken Heart Shayari in Hindi का दिल को छू लेने वाला कलेक्शन जिसमें आपको टूटे दिल की शायरी, दर्द भरी शायरी, अधूरे प्यार की शायरी, और Emotional Shayari का शानदार पोस्ट ।
इन शायरी को आप अपने boyfriend/girlfriend को शेयर कर सकते हैं अगर आपका भी दिल तोडा है किसी ने या फिर आप अपने स्टेटस के माध्यम से भी अपनी दिल की बात बयां कर सकते हैं ।
Broken Heart Shayari in Hindi
दर्द भी वही देते हैं, जिन्हें हक दिया जाता है,
वर्ना गैर तो धक्का लगने पर भी माफी माँग लेते हैं !

ए कमबख्त दिल कुछ तो रहम कर
तू याद भी उसे करता है जो बर्बाद कर गया !
अगर बुरा न मानें तो एक बात कहूँ
हम रफ्ता-रफ्ता तेरे बिन मर रहे हैं !

अभी शहर में ही हूँ तेरे,
कम से कम मेरे जाने तक तो जश्न टाल दे !
नज़र में जो ख़ुशी बनकर बसी थी कभी,
आज वही आंसुओं में बह रही है !

मुझको मेरे हाल पर छोड़ कर जाने से पहले,
आगाह कर दिया होता दिल लगाने से पहले,
हम एक दिल और भी खुदा से मांग लेते,
फिर ये दर्द नहीं सहते टूट जाने से पहले !
वो रोज़ बिछड़ने के क़िस्से सुनाया करता था मुझे,
फिर मालूम हुआ वो समझाया करता था मुझे !

अजीब कशमकश में है ये जिंदगी,
हम जिसे चाहते हैं उसे पा नहीं सकते,
और इतना चाहते हैं कि उसे भुला नहीं सकते !
ऐसा सफर जो कभी खत्म न हो तेरे साथ,
वो ख्वाब देखा था मैंने, गलती मेरी ही थी,
जो ख्वाब को ख्वाब ही रहने दिया !
Break Heart Shayari
कुछ लम्हे गुजार लिया करो हमारे साथ भी,
दिल उदास रहता है जब तुमसे बात नहीं होती !

सोचा न था हाल-ए-दिल इस कदर होगा,
इश्क में टूट कर घायल ये जिगर होगा,
उससे मीठी सी मुस्कान की चाहत थी हमको,
मालूम न था वफ़ा के नाम कोई खंजर होगा !
दिल के समंदर में जो तेरी यादों की लहर उठ रही है न,
ये कही किसी को तबाह न कर दे !
मेरी मोहब्बत भी बादलों की तरह निकली,
छाई मुझपर और बरस किसी और पर गई !

अब जब तुम्हारी यादों में ही मेरी सारी दुनिया बसी है,
तो तुमसे मिलने की ख्वाहिश हमेशा जारी है!
भूल जाते अगर हम तेरी बातों को,
तो सुकून की नींद आ जाती हमें भी रातों को !

तेरे बिना अधूरा लगता है यह जहाँ,
अब किसी से भी मोहब्बत नहीं होती,
तू थी तो ज़िंदगी में बहारें थीं,
अब हर शाम उदासियों से भरी होती है !
पकड़कर नब्ज मेरी, हकीम ये बोलावो जिंदा है,
तुझमें, तू मर चुका है जिसपे !
मोहब्बत उसे कभी थी ही नहीं मुझसे,
फकत दिल बहलाने के लिए कुछ देर बात कर लेता था !

गुज़र जाएगी ये उम्र-ए-रवां मगर,
दिल को खाती रहेगी हमेशा जुदाई तेरी !
कई बार कसूर किसी का भी नहीं होता,
बस एक गलतफहमी खूबसूरत रिश्ते
को तबाह कर देती है !

दिल में बसा था तेरा प्यार
जान से ज्यादा था तू यार
क्यों तोड़ दिया ये रिश्ता
अब हर पल लगता है भार !
अंधेरे से कह दो बचपन बीत चुका है,
अब तुझसे डर नही सुकून मिलता है !
टूटे दिल की शायरी
जब दिल टूटता है तो इंसान बहुत उदास रहता है क्योंकि दिल चाहे प्यार में टूटे या किसी और वजह से टूटे इन्सान को एकदम तोड़ देता है क्युकी दिल टूटने से और भी चीजो पर असर पढता जैसे किसी से बात नही करना किसी कुछ खाने का मन नही करता ये सब दिल टूटने से इन्सान के साथ होता है ऐसे में इन्सान कही न कहीं टूटे दिल की शायरी पड़ना या स्टेटस लगाना पसंद करता है । ताकि अपने दिल का दर्द दूसरों तक बयां कर सकें ।
तुम्हारी तरह समझदार बन गया हूँ मैं,
अब ये मत कहना बदल गया हूँ मैं !

चलो दिल की अदलाबदली कर ले,
दिल टूटने पर दर्द कितना होता है तुम समझ जाओगे !
दिल की इस तबाही का इल्ज़ाम हम किसे दें
अपना दिल तो हमने ही उसे दिया था !

तेरा जाना किसी तूफ़ान से कम नहीं था,
मगर मैं अब भी उसी किनारे खड़ी हूं जहाँ तूने मुझे छोड़ा था !
तेरे जाने के बाद जो खालीपन बचा है,
वो सिर्फ दिल में नहीं, मेरी रूह में भी है।
लापरवाही ही भली है साहब,
परवाह करने पर लोग सस्ता समझ लेते हैं !
तेरी यादों से भरी ये रातें कब ख़त्म होंगी,
मेरे दिल के दरवाज़े तेरे जाने के बाद से बंद हैं,
तुम्हारी यादें ने मेरे दिल को तबाह कर दिया है,
मेरी ज़िन्दगी का हर पल मेरे दिल में तेरी यादों से भरा है !
सच्चे प्यार की कसम खाई थी,
तेरे संग जिंदगी बसाई थी,
तूने जो विश्वास तोड़ा अब हर खुशी रुलाती है !

आंसुओं की क़ीमत क्या समझेगा कोई,
जब तक उसकी अपनी आंख ना भीग जाए !
ख़ुदा करे कि वो किसी से ना मोहब्बत करे,
जितना दर्द होता है, वो दर्द उसे कभी ना मिले !
मुझको अब नहीं रही कोई ख़्वाहिश,
तेरी क़स्म तू ने मुझे हर शख्स से बेज़ार कर दिया !
बिखरा हुआ सामान नहीं,
जो समेट लूं इक पल में,
यह दिल के टुकड़े हैं इन्हें समेटने में,
पूरी जिंदगी लग जाती है !
मोहब्बत थी या कोई धोखा,
लगता है आपको चाहिए था,
हमारा दिल तोड़ने का मौका !
चुप रह कर भी कह दिया,
सब कुछ ये मेरा सलीका था,
और तुम सुनकर भी समझ,
नही पाए ये उनका प्यार था !
बेवफा शायरी दिल टूटने वाली
जब कोई इंसान किसी से बेवफाई करता है तो इंसान का दिल किस तरह से टूट जाता है एकदम बिखर सा जाता है इंसान, यह सिर्फ आपको एक बेवफाई वाला इंसान ही बता सकता है जिसके साथ किसी ने बेवफाई की होगी, दिल एकदम चकनाचूर हो जाता है क्योंकि किसी इंसान से इतने सालों तक प्यार करना और उसके बाद बेवफाई हो जाए ऐसे में इंसान कुछ कर नही पाता है ऐसे में अपने दिल की बात को रखने के लिए इन्सान बेवफाई पर टूटे दिल की शायरी ढूंढता है जो आपको यहां पर मिलेंगे ।
कसूर बस इतना सा हैं मेरा,
कि हर किसी के दर्द मे सरीख हो जाता हूँ,
इश्क विश्क मुझे आता नहीं,
बस हर किसी के करीब हो जाता हूँ !
हमने चाहा सच्चे दिल से,
और उन्होंने खेल लिया हमारे दिल से !

कुछ रिश्ते ख़ामोशी में ही टूट जाते हैं,
शब्दों की ज़रूरत नहीं होती !
अजीब होती है कुछ मोहब्बतें,
ना मिलती है, ना खत्म होती हैं !
सोचते थे प्यार देखकर वक्त दिया जाता हैं,
लोगों ने सिखा दिया वक्त देखकर प्यार करना !
उसकी हर बात पर भरोसा कर लेते थे हम,
हमें क्या पता की वो झूठ भी बड़े प्यार से बोल लेते है !
रोते हैं आज भी तेरी यादों में,
दिल दुखता है हर बीती बातों में।
छोड़ने से पहले कहते तो आप,
दर्दे दिल एक बार हमे सुनाते तो आप,
ऐसी क्या मजबूरी थी आपकी,
जो हमे जिंदगी के सफर में छोड़ गये आप !
दिलों का खेल जो खेलो तो ये भूल मत जाना,
कि खेल-खेल में अक्सर खिलौने टूट जाते हैं !
Broken Heart Shayari
पहले मुझे भी इश्क का नशा था दोस्तो पर,
जब से दिल टूटा है नशे से इश्क हो गया !

जब प्यार ही नहीं है तो भुला क्यों नहीं देते,
खत किसलिए रखे हैं जला क्यों नहीं देते,
किस वास्ते लिखा है हथेली पे मेरा नाम,
मैं हर्फ़ गलत हूँ तो मिटा क्यों नहीं देते !
हम जैसे लोगों का जीना क्या, मरना क्या,
आज तेरे दिल से निकले, कल दुनिया से निकल जाएंगे !
खुद से रूठे हैं हम, और खुद ही मनाना चाहते हैं,
पर कहाँ मिलेगा वो दिल, जिसे हम खो चुके हैं !

मोहब्बत में हम सच्चे थे,
पर समझने वाला कोई नहीं था।
मैंने तुमसे बहुत प्यार किया,
और बदले में मुझे बहुत ज़्यादा दर्द मिला !
कुछ यादें कभी0 फीकी नहीं पड़तीं,
वे सिर्फ़ और ज़्यादा दुख देती हैं !
Broken Heart Sad Shayari in Hindi
दिल टूटने की आवाज़ दूर तक नहीं जाती,
लेकिन उम्रभर सुनाई देती है।

उसकी यादें छोड़ने की कोशिश की,
मगर दिल मानने को तैयार ही नहीं !
तुम्हारे बिना ये धड़कना ही नहीं चाहता,
यकीन मानो कुछ पागल सा है दिल मेरा !

बात तुम्हारी आती है तो दिल भारी हो जाता है,
माने जाते जाते तुम एक बोझ दिल पर डाल गए !
प्यार किया था गुनाह नहीं,
पर सज़ा उम्र भर की मिल गई।
मेरा हाल देख कर मोहब्बत भी शर्मिंदा है,
की ये शख्स सब कुछ हार गया फिर भी जिंदा है !
तुम मेरे हों ये यकीन था,
झूठ था मगर कितना हसीन था !
मुझको तो होश नहीं तुमको खबर हो शायद
लोग कहते हैं कि तुमने मुझे बर्बाद कर दिया !!

हमारा क़त्ल करने की उनकी साजिश तो देखो,
गुज़रे जब करीब से तो चेहरे से पर्दा हटा लिया !
सिर्फ वही हमारे फूलों के लायक़ हैं,
जो हमारी जड़ों से मोहब्बत करते हैं !
क्या अजब लोग हैं, उलझे हुए उलझाए हुए
साथ रहते हुए हँसते हुए उकताए हुए !
एक उम्र खर्च की है तुमपे,
ये उम्र भर मलाल रहेगा हमको !!
Dil Broken Shayari
जब दिल टूटता है, तो इंसान अपने जज़्बातों को शब्दों में ढूंढने लगता है। Dil Broken Shayari उन टूटे हुए दिल, अधूरे सपनों और बिछड़ चुके रिश्तों की कहानी बयां करती है, जिन्हें शब्दों में बयाँ करना आसान नहीं होता है। दिल टूटने का दर्द केवल वही समझ सकता है जिसने किसी को सच्चे दिल से चाहा हो और बदले में तन्हाई पाई हो।
हंस कर फोटो और,
रो कर नींद बहुत अच्छी आती है !

ये दिल भी कितना मासूम है,
जिसे दर्द ही पसंद आ गया है !
दिल की बातें दिल में रह गईं,
वो भी चला गया और उम्मीदें भी टूट गईं !
वक्त जो गुजर गया वो फिर ना आएगा,
कोई सोचता रह जाएगा कोई कर दिखाएगा !
मैं मुस्कुराता जरूर हूँ,
पर दिल अब भी रोता है !!

हमने भी दुनियां देखे हैं दोस्त,
यूं ही नहीं हम अकेले रहते हैं !
अपने दर्द के साथ सबसे अलग होती है रात,
खुद से जूझते हैं,कोई न समझे ये बात !
दर्दे दिल को छुपा के रोते हैं,
दर्दे दिन को भुला के सोते हैं,
जिंदगी की राहों में चलते चलते,
दर्द के साये में ही जी लेते हैं !!
याद रहेगा ये दौर भी,
उम्र भर के लिए कितने तरसे हैं !
मैं भी बहुत अजीब हूँ, इतना अजीब हूँ कि बस,
ख़ुद को तबाह कर लिया और मलाल भी नहीं !
रोया हूँ तो अपने दोस्तों में,
पर तुझसे तो हँस के ही मिला हूँ ।
उसकी गली से होकर गुजरेगा जनाजा मेरा,
फरिश्तों ने ये लालच देकर मेरी जान ले ली !!
बहुत अंदर तक जला देती हैं,
वो शिकायतें जो बयान नहीं होती !
आँखों में आँसू लेकर भी लोग कह देते हैं ठीक हूँ,
काश कोई समझता मुस्कुराहट भी दर्द छुपाती है !
दुआ हैं हमारी की तेरी जिंदगी में कोई गम ना रहें,
अगर गम की वजह हम हो तो दुनिया में हम ना रहें !
जाना ही नहीं कभी तुमने हाल मेरा,
अगर जान लेते तो यूं जान ना लेते !
एक उम्र खर्च की है तुमपे,
ये उम्र भर मलाल रहेगा हमको !
कैसे कर लेते हो बेरुख़ियाँ,
दिल नहीं दुखता तुम्हारा !
तेरी तलाश में मेरा वजूद नहीं रहा,
तबाह कर गई मेरी हँसी को आरज़ू तेरी !
तूने हमें अपना समझा नहीं कभी भी,
बेवफा तुझे याद करना छोड़ा नहीं अभी भी !
याद वही आते हैं जो अक्सर दर्द देते हैं,
बनाकर अपना सफर में अकेला छोड़ देते हैं !
कैसा लगा दोस्तों आपको हमारा यह पोस्ट हम उम्मीद करते हैं आपको यह ब्रोकन हार्ट शायरी इन हिंदी का पोस्ट पसंद आया होगा हम ऐसे ही सैड शायरी और Love Shayari के लिए आप हमें फॉलो कर सकते हैं हम इस वेबसाइट पर रोजाना ऐसे ही पोस्ट शेयर करते रहते हैं ।
Q1. ब्रोकन हार्ट शायरी क्या होती है?
ब्रोकन हार्ट शायरी वो शायरी होती है जो दिल टूटने के दर्द, अकेलेपन और भावनाओं को शब्दों में बयां करती है। इसमें प्यार में धोखा, जुदाई और अधूरी मोहब्बत का एहसास होता है।
Q2. Broken Heart Shayari किसे पसंद आती है?
यह शायरी उन लोगों को ज्यादा पसंद आती है जिन्होंने प्यार में दर्द या धोखा महसूस किया हो, या जो अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करना चाहते हैं।
Q3. क्या Broken Heart Shayari दिल का दर्द कम करती है?
कई लोगों को शायरी पढ़कर अपने दिल का दर्द व्यक्त करने में राहत मिलती है। यह दिल के दर्द को समझने और भावनाओं को बाहर निकालने का एक अच्छा तरीका माना जाता है।