Sorry Shayari in Hindi: अगर आप अपने किसी खास इंसान से माफी मांगना चाहते हैं, तो यहाँ आपको मिलेगी दिल को छू लेने वाली Sorry Shayari in Hindi और वह खास इंसान आपकी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड भी हो सकता है क्योंकि ज्यादातर नाराज होने पर गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को ही सॉरी बोलते हैं या फिर आपको अपनी wife के लिए या अपने husband को सॉरी बोलने के लिए इन शायरियों का इस्तेमाल कर सकते हैं रिश्तों में कभी-कभी छोटी-छोटी गलतफहमियां और गलतियां दूरियां पैदा कर देती हैं। ऐसे समय में दिल से निकला एक “सॉरी” शब्द रिश्तों को फिर से जोड़ने की ताकत रखता है।
सच्चे दिल से मांगी गई माफी न केवल रिश्तों को मजबूत बनाती है बल्कि विश्वास को भी फिर से कायम करती है। इन खूबसूरत माफी शायरियों के जरिए आप अपने दिल की बात आसानी से बयां कर सकते हैं और रिश्तों में फिर से प्यार और अपनापन ला सकते हैं।
Sorry Shayari in Hindi
तेरे बिना हर पल अधूरा सा लगता है,
गलती मेरी थी, माफ़ कर दो मुझे मेरी जान !

नाराज़गी आपकी जायज़ है,
पर मेरी माफी भी सच्ची है !
दिल से निकली है ये माफ़ी की बात,
ग़लती हो गई मुझसे, मत तोड़ो यूँ मेरा साथ !

बहुत कुछ बिखरा हुआ है मेरे अंदर ही,
वरना यूं ही बेवजह आंसू नहीं टपकते आंखों से !
कर दो माफ़ गर हुई कोई खता हमसे,
अलग तुमसे होकर और अब रहा नहीं जाता हमसे !

मेरी गलती का कुछ इस तरह एहसास दिलाना,
मैं माफी मांगता रहूं तुम इग्नोर करके चले जाना !
खता हो गयी तो फिर सजा सुना दो,
दिल में इतना दर्द क्यों है वजह बता दो,
देर हो गयी है याद करने में जरूर,
लेकिन तुमको भुला देंगे ये ख्याल दिल से मिटा दो !

दोस्ती में दूरियां तो आती रहती हैं,
पर फिर भी दोस्ती दिलों को मिला देती है
वो दोस्त ही किया जो नाराज़ न हो,
पर सच्ची दोस्ती दोस्तों को मना लेती है !
सितम सारे हमारे, छाँट लिया करों,
नाराजगी से अच्छा, डांट लिया करों !

तेरे बिना दिल में एक गहरा दर्द है,
नाराजगी के बावजूद तुझसे बिछड़ने
का ख्वाब नहीं है !
दोस्ती में एक दोस्त दूसरे दोस्त का खुदा होता,
इस बात का एहसास तब होता है,
जब वह दोस्त आपसे खफा होता है !

जाने क्यों सुकून मिलता है,
मुझे तुम्हारी मुस्कान देखकर,
अब मुझे माफ कर दो,
अल्हड़ और नादान समझकर !
Mafi Shayari
अपने अतीत को एक चिट्ठी लिखना चाहता हूँ
की गई गलतियों की माफ़ी लिखना चाहता हूँ !

तुम खफा हो गए तो कोई ख़ुशी न रहेगी,
तुम्हारे बिना चिरागों में रौशनी न रहेगी,
क्या कहें क्या गुजरेगी दिल पर ऐ दोस्त,
जिंदा तो रहेंगे लेकिन ज़िंदगी न रहेगी !
देखा है आज मुझे भी गुस्से की नज़र से,
मालूम नहीं आज वो किस-किस से लड़े है !

गलती मेरी थी, ये मान लिया है मैंने,
अब माफ़ भी कर दो,
बहुत याद आती है तुम्हारी !
एक छोटी सी भूल ने सब बदल दिया,
Sorry कहने से अगर सब ठीक हो जाए
तो हज़ार बार Sorry !

मैं तुम्हें मना लूंगा तुम मुझे मना लेना,
प्यार की लड़ाई में हार जीत मत करना !
इस कदर मेरे प्यार का इम्तेहान न लीजिये,
खफा हो क्यूँ मुझसे यह बता तो दीजिये,
माफ़ कर दो गर हो गयी हो हमसे कोई खता,
पर याद न करके हमें सजा तो न दीजिये !

हर घड़ी का ये बिगड़ना नहीं अच्छा ऐ जान,
रूठने का भी कोई वक़्त मुक़र्रर हो जाए !
हम से तुम गुस्सा रहो इस बात में कहां दम है,
माफी मांगने से भी ना मानो क्या इतना प्यार कम है !

माफ कर दो मुझे, मिटा दो ये सारे गम,
नहीं देख सकता मैं अपने महबूब की आंखें नम !
Sorry Love Shayari
निकला करो इधर से भी होकर कभी कभी,
आया करो हमारे भी घर पर कभी कभी,
माना कि रूठ जाना यूँ आदत है आप की,
लगते मगर हैं अच्छे ये तेवर कभी कभी !
अब तुम्हारे सॉरी का इंतज़ार नहीं होता,
सोचता हूँ मैं ही कह दूँ तुम्हें Sorry !
कान पकड़कर मांग रहा हूँ तुझसे माफ़ी मेरी जान,
सब कुछ भूलकर मान भी जाओ मेरी जान !
रूठ जाने से तन्हा कर दिया मुझे,
बस एक बार सॉरी कह दो,
दिल को चैन आ जाए !

सितम सारे हमारे छाँट लिया करो,
नाराजगी से अच्छा डांट लिया करो !
माना मुझसे गलती हुई,
तो माफ़ कर दो ना,
छोटी छोटी बातों पर यूं ना रूठो ना !
नाराज़गी छोड़ दे, तुझे,
अपना बनाना है फिर से !
भूल तो वो भी गए,
जो कहते थे तुमसे बात किये बिना नहीं रह सकते !
मेरी एक गलती ने,
तेरे दिल को तोड़ दिया,
हर्ट होकर भी चुप है तू
और यही बात मुझे अंदर से तोड़ दिया !
तुम हंसती हो मुझे हंसाने के लिए
तुम रोती हो मुझे रुलाने के लिए
तुम एक बार रूठ कर तो देखो
मर जाऊंगा तुम्हें मनाने के लिए !
इश्क़ में किया हुआ गुनाह,
माफ़ नहीं किया जाता,
फरेबी इंसान से यूँ दिल लगाया नहीं जाता !

सॉरी कहने का ये अंदाज़ है हमारा,
दिल की गहराइयों से निकली ये इकरार है हमारा !
गलती तो हो गई है, अब क्या मार डालोगी,
माफ़ भी कर दो ऐ सनम ये ग़लतफ़हमी कब तक पालोगी !
आज मैंने खुद से एक वादा किया है,
माफ़ी मांगूंगा तुझसे तुझे रुसवा किया है,
हर मोड़ पर रहूँगा मैं तेरे साथ साथ,
अनजाने में मैंने तुझको बहुत दर्द दिया है !
गुस्ताख़ी मेरी ज़रा माफ़ करना,
मेरे बदलने की आस में,
अपनी ज़िंदगी मत बर्बाद करना !
गलतिया इंसान से होती है,
तो गलतियों को माफ़ करना भी,
इंसान की ज़िम्मेदारी है !
मेरी फितरत में नहीं है उन परिंदों से दोस्ती,
रखना जिन्हे हर किसी के साथ होने का शौक हो !
माफी शायरी हिंदी में
तेरे होठों की मुस्कान मेरी पहचान है,
बस एक माफी दे दे, तू मेरी जान है !

ज़ुबां से माफ़ करने में वक़्त नहीं लगता,
दिल से माफ़ करने में उम्र बीत जाती है !
नाराज क्यूं होते हो किस बात पे हो रूठे,
अच्छा चलो ये माना तुम सच्चे हम झूठे !
कैसे आपको हम मनाये बस एक बार बता दो,
मेरी गलती मेरा कसूर मुझे याद दिला दो !

खता हो गयी तो फिर सज़ा सुना दो,
दिल में इतना दर्द क्यूँ है वजह बता दो,
देर हो गयी याद करने में जरूर,
लेकिन तुमको भुला देंगे ये ख्याल मिटा दो !
रूठी हो जानता तो हूँ
खफा हो मानता तो हूँ
गलती हुई है अब माफ़ कर दो,
इतना सितम करोगे तो कहीं मर जाऊं ना मैं !
यूँ ना आप हमे नजर अंदाज करे,
हमसे हुई है गलती माफ करे,
दिल में भरा गुस्सा छोड़ कर,
अब अपना दिल साफ करे !
कोई अच्छी सी सजा दो मुझे,
चलो ऐसा करो रुला दो मुझे,
दिल दुखाया हो तो मौत आ जाये मुझे,
दिल की गहराई से ये दुआ दो मुझे !
गलती हुई हमसे मान हमने लिया,
गलत हम थे जान हमने लिया,
अब ना करेंगे कुछ ऐसा जो बुरा लगे आपको,
अब ये दिल में ठान हमने लिया !
मुझे आपकी रातों की नींद हराम,
करने के लिए खेद है मुझे हर लड़ाई के लिए
खेद है मुझे आपके दर्द और पीड़ा,
के लिए खेद है मुझे सद्भाव खोने के लिए खेद है !
तुम हँसते हो मुझे हँसाने के लिए
तुम रोते हो तो मुझे रुलाने के लिए
तुम एक बार रूठ कर तो देखो,
मर जायेंगे हम तुम्हें मनाने के लिए !
अपने अतीत को एक चिट्ठी लिखना चाहता हूँ,
की गई ग़लतियों की माफ़ी लिखना चाहता हूँ !
आज भी ये दिल तुझसे मिलने को तरसता है,
क्या एक ख़ता के लिए कोई हर रोज़ मर सकता है !
तेरे रूठने से ये दिल टूट गया,
सिर्फ़ Sorry कहने का मौका दो,
सब ठीक कर दूँगा !
गुनाह जो भी हुआ मुझसे, माफ़ कर देना,
तेरे बिना अधूरी है ज़िन्दगी मेरी ये जान लेना !
रात की तन्हाई में तेरा ही ख्याल आता है,
क्या करूँ ये दिल तेरी यादों में खो जाता है !
दोस्त से माफी मांगने की शायरी
तेरी हर बात का जवाब यही है,
I’m sorry मैं ग़लत हूँ तू सही है !

मुझसे नाराज़ मत हो,
मेरे पास तुम्हारे सिवा कोई नहीं है।
Sorry Dost
तेरे बिन ज़िंदगी उदास सी रहने लगी है,
मेरी निगाहों को तेरी आस सी रहने लगी है !
तेरा ग़ुस्सा जायज़ है,
मेरी गलती बहुत बड़ी थी,
पर तुझसे जुदा होकर,
हर पल बस खुद को ही कोसता हूँ !
सितम सारे हमारे, छांट लिया करो,
नाराजगी से अच्छा, तुम डांट लिया करो !
सी भी क्या नाराजगी,
ऐसी भी क्या बेरुखी,
अब माफ भी कर दो, हो गई हमसे गलती !
दिल में तेरी चाहत है लबों पे तेरा नाम तू
मोहब्बत कर या ना कर मेरी जिंदगी तेरे नाम !
Sorry Yaar
बहुत खुश हो तुम आज भी बस जताना छोड़ दिया,
याद तुम्हारी रोज आती है बस बताना छोड़ दिया !
Sorry My Friend
Sorry Shayari For GF
Sorry Shayari For GF उन लोगों के लिए है जो अपनी गर्लफ्रेंड से हुई गलती के लिए दिल से माफी मांगना चाहते हैं। प्यार भरे रिश्तों में कभी न कभी लड़ाई तो हो ही जाती है । लेकिन एक सच्ची माफी रिश्ते को फिर से पहले जैसा खूबसूरत बना सकती है। Sorry Shayari के जरिए आप अपने दिल की बात को अपनी गर्लफ्रेंड को बयां कर सकते हैं और अपनी गर्लफ्रेंड को यह एहसास दिला सकते हैं कि वह आपके लिए कितनी खास है।
तेरी नाराज़गी ने दिल को चीर दिया,
सॉरी बोलता हूँ अब फिर से मुस्कुराओ !

तेरी मुस्कान मेरी खुशी का कारण है,
गलती हुई, सॉरी मेरी जान, फिर से हँस दो !
छोटी छोटी बातों पर,
नाराज मत हुआ करो अगर गलती हो जाए
तो माफ कर दिया करो !
रूठ गई तुम मुझसे, दिल दुखा बैठा हूँ
सॉरी कहता हूँ, अब मुस्कुरा दो फिर से !
तेरे ख़ामोश चेहरे में,
अपनी गलती दिख जाती है,
इस दिल की रूह बस,
तुझी से माफी मांग जाती है !!
तुम्हारे बिना हर पल अधूरा सा लगता है,
सॉरी मेरी जान, अब फिर से दिल को खुश करो !
तुम्हें तकलीफ़ पहुँची है, ये मुझे दर्द देता है,
गलती मेरी थी, माफ़ कर दो,
बस इतना ही हक़ है मुझे !
तेरे रूठने से ये दिल टूट गया,
सिर्फ़ Sorry कहने का मौका दो,
सब ठीक कर दूँगा !
तुम पर गुस्सा होने का मुझे बहुत अफसोस है,
मैंने गुस्से मैं तुम्हें बहुत दुःख पहुँचाया है,
उसके लिए मैं तुमसे माफ़ी मांगता हूँ !
चांद तो हमसे दूर है हम तो तेरे नूर पर फिदा है,
न जाने तु रूठा क्यों है,
हमसे फिर भी सजा पाने खड़े हैं कब से !
गलती तो हो गई है अब क्या मार डालोगे,
माफ नहीं कर दो ए सनम,
यह गलतफहमी कब तक पालोगे !
आज मैंने खुद से एक वादा किया है,
माफ़ी मांगूंगा तुझसे तुझे रुसवा किया है,
हर मोड़ पर रहूँगा मैं तेरे साथ साथ,
अनजाने में मैंने तुझको बहुत दर्द दिया है !
तड़पा लो जितना तड़पाना है,
फिर यह मत कहना कि चला गया वह,
पागल जो सिर्फ मुझे अपने के लिए तड़पता था !
Sorry Shayari Hindi
दिल में ना रखो कोई गिल-शिकवा,
कर दो हमको माफ कहते हैं I am Sorry

तेरी खामोशी मेरे लिए सजा जैसी है,
गलती मुझसे हुई, पर दिल से सॉरी हूँ !
कोई जख्म नहीं है लेकिन फिर भी दर्द का एहसास है,
लगता है दिल का एक टुकड़ा आज भी उसके पास है !
मेरी फितरत में नहीं है उन परिंदों से दोस्ती,
रखना जिन्हे हर किसी के साथ होने का शौक हो !
माफ़ कर दो उनको जिनको तुम भूल नहीं सकते,
भूल जाओ उनको जिनको तुम माफ़ नहीं कर सकते !
गलती हो गयी माफ़ कर दे
दोस्त के साथ इन्साफ कर दे
मेरी दोस्ती की है तुझे कसम,
कर दे अब इन्साफ कर दे !
मुझे सिर्फ एक चीज की तलाश है,
माफी की जिसकी वजह से,
वो रोती रहीं मुझसे दिल लगाने के बाद !
छोटी सी गलती के लिए
बड़ी सी माफी मांगते हैं,
आप बड़ा दिल रखके माफ कर दीजिए !
किसी दो के बीच जब तीसरा आ जाता है तो,
रूठने और मनाने का काम रोज का हो जाता है !
जो माफ कर देते है वो,
इंसान के रूप में देवता है !
किसी से नाराजगी इतने वक़्त तक न रखो की,
वो तुम्हारे बिना ही जीना सिख जाए !
तेरे साथ बिताए पल याद आते हैं
तेरे बिना दिल मेरा रोया जाता है
माफ कर दे मेरी भूलों को तू
तेरे बिना मेरा हर दिन सन्नाटा है !
नराज़गी का सिलसिला ख़त्म हो जाने दे
प्यार के सफर को दोबारा सजा जाने दे
मेरी बातों को अपना ले एक बार,
हर ग़म को मिल के मिटा जाने दे !
दिल से माफी माँगता हूँ,
तेरे बिना जीने की चाहत नहीं,
अब से बस तेरा साथ चाहिए,
तेरे बिना कोई और राह सही नहीं !
गलती हो गई मुझसे,
अब से वादा करता हूँ,
तुझे कभी दुख नहीं पहुँचाऊँगा,
तेरे बिना जीवन अधूरा सा लगता है।
मैंने सोचा न था कि दर्द यूं मिलेगा,
तेरी खामोशी से ये जख्म मिलेगा,
माफ़ कर दे मुझे, गलती हो गई,
तेरी नाराजगी से दिल टूट जाएगा !
Sorry Jaan Shayari
मुझे माफ़ कर दो, ऐ मेरी जान,
गलती हो गई मुझसे नादान !!
Sorry Jaan !

दिल की गलती थी लब्जों से कह दिया,
इश्क़ में इज़हार था पर तुमसे कुछ कह दिया !
Sorry Jaan !
खता हो गयी तो फिर सजा सुना दो,
दिल में इतना दर्द क्यूँ है वजह बता दो !
Sorry Na !
यूँ न रहो तुम हमसे खफा,
माफ कर दो हमको जरा,
गलती किये है मानते है हम,
उस गलती की न दो ऐसी सजा !
यूँ ना आप हमे नजर अंदाज करे,
हमसे हुई है गलती माफ करे,
दिल में भरा गुस्सा छोड़ कर,
अब अपना दिल साफ करे !
तुम रोया ना करो जान,
मेरा भी आँसू निकल जाता है,
जब होते हो हमसे खफा,
तो मेरा दिल दहल जाता है !
गलती इंसान से ही होती है,
पर माफी मांगना भी इंसानियत है !
नाराज क्यों होते हो, किस बात पे हो रूठे
अच्छा चलो ये माना तुम सच्चे हम झूठे !
मेरी हर खुशी तेरी है और तेरा हर गम मेरा,
माफ कर दे जाना, दिल न तोड़ेंगे दोबारा तेरा !
Sorry Sad Shayari
माफ कर दो मुझे और मिटा दो ये सारे गम,
नहीं देख सकता मैं अपने महबूब की आंखें नम !

रात की तन्हाई में तेरा ही ख्याल आता है,
क्या करूँ ये दिल तेरी यादों में खो जाता है !
तेरे ज़ख़्म दिल पर दर्द नहीं थे कभी,
पर तेरा रूठ जाना जान ले गया,
जो एहसास ज़िंदा रखता था मुझे,
वो एक पल में ही गुम हो गया !
माफ़ कर दो गर हो गयी हो हमसे कोई खता,
पर याद न करके हमें सजा तो न दीजिये !
गलती हो गई मुझसे अब तेरी मर्जी है,
मुझे माफ कर दे या फिर सजा दे दे दिल से !
दर्द की आग में जलते हैं हम रोज़‑रोज़,
ख़ुशियाँ छोड़ गए तुम तन्हा रह गया हर रोज़ !
चुप्पी बहुत ख़ामोशी से तोड़ी मैंने,
रुका था दिल तुझे छोड़ने के लिए मगर रोया मैंने !
दर्द की इस गहराई में खो गया हूँ,
तेरे ख़्वाबों के खातिर मैं रो गया हूँ !
तू मेरी ज़िंदगी का हिस्सा है, ये जान ले यार,
आए ज़िंदगी में फिर से, मेरे साथ चल यार !
दिल से निकली है ये माफ़ी की बात,
ग़लती हो गई मुझसे, मत तोड़ो यूँ मेरा साथ !
तेरी नाराज़गी ने मुझे अंदर तक चीर दिया,
माफ़ कर दो, वरना ये दिल हमेशा दर्द में रहेगा !
गलती मेरी थी, जान ले मेरा दर्द,
माफ़ कर दो मुझे, लौटाओ खुशियों का सफ़र !
दिल से माफी मांगने वाली Sorry Shayari क्या होती है?
जब हमसे कोई गलती हो जाती है, तो दिल से निकला “सॉरी” रिश्तों में आई दूरियों को कम कर सकता है। दिल से माफी मांगने वाली Sorry Shayari अपने पछतावे और सच्ची भावनाओं को खूबसूरत शब्दों में व्यक्त करने का एक अच्छा तरीका है। यह सॉरी शायरी सामने वाले को यह एहसास दिलाती है कि आपको अपनी गलती का अफसोस है।
FAQ
1. क्या सॉरी शायरी से रिश्ता फिर से ठीक हो सकता है?
अगर माफी सच्चे दिल से मांगी जाए, तो सॉरी शायरी रिश्ते में आई गलतफहमियों को दूर करने में मदद कर सकती है। यह अपने जज्बातों को खूबसूरती से जाहिर करने का एक बेहतरीन जरिया है।
2. सॉरी शायरी किसके लिए इस्तेमाल की जा सकती है?
सॉरी शायरी आप अपने प्यार, दोस्त, गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड, पति, पत्नी या किसी खास इंसान के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दिल से माफी मांगने का एक असरदार तरीका है।
3. सबसे अच्छी सॉरी शायरी इन हिंदी कहाँ मिलेगी?
अगर आप दिल को छू लेने वाली, नई और बेहतरीन सॉरी शायरी इन हिंदी ढूंढ रहे हैं, तो इस वेबसाइट पर आपको हर तरह की माफी वाली शायरी मिलेगी, जिसे आप अपने खास लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं।
4. सॉरी शायरी कब काम आती हैं?
सॉरी शायरी हम तब इस्तेमाल करते हैं जब हम गलती करते हैं या कोई हमसे नाराज हो जाता है तम हम माफ़ी शायरी इस्तेमाल कर सकते हैं ।
उम्मीद करते हैं कि आपको ये Sorry Shayari in Hindi पोस्ट पसंद आया होगा । अगर आप भी अपने किसी अपने से दिल से माफी मांगना चाहते हैं, तो ये शायरियां आपके सब्दो को खूबसूरती से बयां करने में मदद करेंगी। इन शायरियों को अपने दोस्तों, पार्टनर या किसी खास इंसान के साथ जरूर शेयर करें ताकि आपके जीवन में फिर से प्यार और उल्लास वापस आजाये ।