खुद से प्यार शायरी उन खूबसूरत एहसासों को शब्दों में बयां करती है, जहाँ इंसान खुद की कद्र करना, खुद से प्यार करना और अपनी खुशियों को प्राथमिकता देना सीखता है। दूसरों की खुसी के लिए इंसान खुद से प्यार करना भूल जाता है जिंदगी में दूसरों की तारीफ और प्यार जरूरी हो सकता है, लेकिन सबसे जरूरी है कि हम खुद को समझें, स्वीकार करें और अपनी पहचान पर गर्व करें। इसी खूबसूरत सोच को Self Love Shayari in Hindi के जरिए दिल से महसूस किया जा सकता है।
अगर आप ऐसी शायरियां तलाश रहे हैं जो खुद से प्यार, आत्मसम्मान, confidence, positivity और अपनी value को दर्शाती हों, तो यह पोस्ट आपके लिए खास है। यहां आपको दिल को छू लेने वाली और Instagram, WhatsApp तथा Facebook पर शेयर करने लायक Self Love Shayari in Hindi मिलेंगी।
Self Love Shayari in Hindi
खुद से प्यार जरूर करें,
लेकिन अपने आप की तारीफ़ खुद ना करें..!

खुद को बदलने की कोशिश अब छोड़ दी है
जैसा हूँ, वैसे ही खुद से दोस्ती जोड़ ली है !
अपनी ख़ुशी का राज़ खुद ही हूँ मैं,
अब किसी और का मोहताज नहीं हूं मैं !

मैं खुद के साथ वक्त बिताने लगा हूँ,
और अकेलेपन को भी अपनाने लगा हूँ।
मैं अपने अंदर की दुनिया को सजा रहा हूँ
खुद से ही अब सच्चा रिश्ता निभा रहा हूँ !
ख़ुद को कहना एक इबादत सी लगती है,
हर दिन जिंदगी एक नेमत सी लगती है !
खुद को अपनाने वाला इंसान,
कभी अकेला नहीं होता !

जो खुद से मोहब्बत करना सीख गया
समझ लो ज़िंदगी जीतना सीख गया !
मैं अपनी ही दुनिया का राजा बन गया,
खुद से मिलने का नया सलीका बन गया !
अपने दिल को समझा लिया मैंने आज,
खुद से ही प्यार है सबसे खास !
Khud Se Pyar Shayari
मेरी लड़ाई सिर्फ़ मुझसे है,
अपने आप को हर दिन बेहतर बनाने की !
खुद को खोकर किसी को पाने से बेहतर है,
खुद को पाना !
ज़िंदगी तब सबसे खूबसूरत लगती है,
जब आप दूसरों में नहीं, खुद में व्यस्त रहते हैं।
अपनी तुलना किसी से मत करो,
हर फूल की खूबसूरती अलग होती है !
अब ना किसी की नजरों में खुद को तौलता हूँ
मैं जैसा हूँ, खुद को वैसे ही कबूल करता हूँ !
मैं हर मुसीबत से लड़ जाता हूँ,
इसलिए जीवन में आगे बढ़ जाता हूँ !
खुद को खोके किसी को पाने में जो,
मजा है वह मजा हमको नहीं चाहिए !
जो अपने आप से प्यार कर सकता है,
वो दुनिया का कोई भी दर्द सह सकता है !
वो इंसान दुनिया जीतने की हिम्मत,
रखता है,जो इंसान अकेले चलने की,
हिम्मत रखता है !
Khud Se Pyar Shayari on Life
जिंदगी मिलती सबको एक सी है,
बस इसे जीने के तरीके अलग होते हैं !
आपकी जरुरत पहले आपकी खुद को है,
फिर उसके बाद दूसरे को !
लोग अक्सर पूछते हैं मेरी खुशियों का राज,
अब इनको अपना ही नाम कैसे बताऊं !!
बड़े नखरे होते है दूसरों के इश्क में,
इसलिए मैं खुद से ही प्यार करता हूँ !
दूसरों से प्यार करना कितना आसान होता है,
खुद से प्यार करना इतना मुश्किल क्यूँ !
तलाश मेरी खत्म होती नहीं,
मैं हर रोज़ खुद में खुद को ढूंढता हूँ।
खुद की अच्छाई के पीछे मुसीबतों से घिर जाता हूँ
इन अच्छी आदतों से कभी-कभी ठगा भी जाता हूँ !
अपनी छोटी-छोटी खुशियों में जीना सीखो,
खुद से प्यार करना यही सबसे बड़ा धर्म है !!
अपनी मुस्कान खुद के लिए सजाओ,
खुद से प्यार करोगे तो सब रंग पाओ !
खुद को कभी कम मत समझो, अपनी कद्र करो,
खुद से प्यार करना ही जिंदगी में सबसे बड़ा जोर !
दुनिया की बातें छोड़ो, खुद पर भरोसा रखो,
खुद को प्यार करना सबसे बड़ा तोहफ़ा रखो !
अपने सपनों को मत भूलो, उन्हें सच करो,
खुद से प्यार करोगी तो हर राह आसान पाओ !
उम्मीद है आपको Self Love Shayari in Hindi का यह खूबसूरत शायरी पोस्ट पसंद आया होगा। खुद से प्यार करना और अपनी कद्र करना जिंदगी की सबसे बड़ी खूबसूरती है। इन शायरियों को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और अपने पसंदीदा Self Love Quotes & Shayari को WhatsApp, Instagram और Facebook पर जरूर शेयर करें।